लाइव न्यूज़ :

सुल्तान जोहोर कप: भारत की लगातार तीसरी जीत, जापान को 1-0 से हराया

By भाषा | Updated: October 9, 2018 22:37 IST

भारतीय जूनियर टीम ने इससे पहले इस टूर्नामेंट में मलेशिया को 2-1 और न्यूजीलैंड को 7-1 से हराया था।

Open in App

जोहोर बारू, 9 अक्टूबर: कप्तान मनदीप मोर के 42वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किये गये गोल की मदद से भारतीय जूनियर पुरूष हाकी टीम ने मंगलवार को यहां जापान को 1-0 से हराकर आठवें सुल्तान जोहोर कप टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। 

भारत और जापान के बीच यह मैच बारिश से प्रभावित रहा। पहले क्वॉर्टर के दौरान बारिश के कारण कुछ देर तक खेल रोकना पड़ा था लेकिन इससे मैच का रोमांच कम नहीं हुआ जिसमें दोनों टीमों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी। 

भारतीय अग्रिम पंक्ति को जापान की रक्षापंक्ति के अनुशासित और अच्छे खेल के सामने संघर्ष करना पड़ा। भारत ने पहले क्वॉर्टर में कुछ मौके बनाये। उसे पेनल्टी कार्नर भी मिला लेकिन जापान के कुशल रक्षण के कारण भारतीय टीम गोल नहीं कर पायी। 

दूसरे क्वॉर्टर में भी कोई टीम गोल नहीं कर पायी। इसके बाद भारत ने तीसरे क्वॉर्टर में अपने आक्रमण को पैनापन देने की भी कोशिश की और दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किये। इनमें से दूसरे पेनल्टी कॉर्नर पर मनदीप मोर ने गोल दागा। 

इसके बाद भारतीय टीम ने अपनी पूरी ताकत गोल बचाने में लगा दी। गोलकीपर पंकज राजक ने कुछ अच्छे बचाव किये। जब केवल एक मिनट का खेल बचा हुआ था तब जापान को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारतीयों ने इस पर गोल नहीं होने दिया और पूरे अंक हासिल किये। 

भारतीय जूनियर टीम ने इससे पहले मलेशिया को 2-1 और न्यूजीलैंड को 7-1 से हराया था। भारत का अगला मुकाबला दस अक्टूबर को मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा।

टॅग्स :हॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...