लाइव न्यूज़ :

हॉकी विश्व कप के उद्घाटन में परफॉर्म करेंगे शाहरुख-एआर रहमान, 27 नवंबर को होगा कार्यक्रम

By सुमित राय | Updated: October 10, 2018 10:04 IST

Hockey World Cup: शाहरुख खान अगले महीने हॉकी विश्व कप टूर्नामेंट के उद्घाटन में शामिल होंगे।

Open in App

भुवनेश्वर, 10 अक्टूबर। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान का खेल के प्रति प्यार किसी से छिपा नहीं है। वो आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑनर हैं और मैचों के दौरान अक्सर ग्राउंड पर अपनी टीम का हौसला बढ़ाते नजर आते हैं। शाहरुख खान अगले महीने हॉकी विश्व कप टूर्नामेंट के उद्घाटन में शामिल होंगे।

बता दें कि हॉकी विश्व कप का आयोजन 28 नवंबर से ओडिशा में किया जाएगा, जबकि इसके उद्घाटन समारोह का आयोजन 27 नवंबर को होगा। इसके लिए भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम को खासतौर पर तैयार किया गया है। 

टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में शाहरुख खान के अलावा दिग्गज संगीतकार एआर रहमान शामिल होंगे और वह प्रस्तुति भी देंगे। हॉकी वर्ल्ड कप के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए और हॉकी का समर्थन करने के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शाहरुख खान और एआर रहमान का शुक्रिया अदा किया। 

28 नवंबर से शुरू होने इस टूर्नामेंट में लीग स्तर पर हर टीम तीन-तीन मैच खेलेगी। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 16 दिसंबर को खेला जाएगा। 16 दिसंबर को ही तीसरे स्थान के लिए भी मैच खेला जाएगा।

टॅग्स :हॉकी वर्ल्ड कपशाहरुख़ खानएआर रहमान
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

बॉलीवुड चुस्की'सांप्रदायिक' बयानबाजी के बाद अब एआर रहमान ने ऑस्कर जीतने को बताया एक 'बोझ'

बॉलीवुड चुस्कीAR Rahman: भारत मेरी प्रेरणा, मेरा गुरु और मेरा घर?, मुझे माफ कर दो?, ए आर रहमान ने दी सफाई, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'घर वापसी कर लो': बॉलीवुड में काम पाने के लिए एआर रहमान को हिंदू संगठन का सुझाव, VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

हॉकी अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?