लाइव न्यूज़ :

पिता के निधन के बाद हॉकी को कह दिया था अलविदा, अब भारत की ओलंपिक टीम में जगह बनाना है लक्ष्य

By भाषा | Updated: March 18, 2020 15:52 IST

Rajkumar Pal: नौ साल पहले उन्होंने अपने पिता के निधन के बाद हॉकी को अलविदा कह दिया था, अब टोक्यो ओलंपिक के जरिए करना चाहते हैं भारतीय टीम में वापसी

Open in App
ठळक मुद्दे2010 में साइ खेल हॉस्टल से जुड़ा लेकिन 2011 में मेरे पिता का निधन हो गया: राजकुमार'अपनी मां के कहने पर मैं 2012 में फिर साइ खेल हॉस्टल गया'

बेंगलुरू: नौ साल पहले अपने पिता के निधन के बाद हॉकी को लगभग अलविदा कह चुके भारत के आक्रामक मिडफील्डर राजकुमार पाल ने कहा कि वह ओलंपिक जाने वाली भारतीय टीम में जगह बनाने के लिये कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के 21 वर्षीय खिलाड़ी ने फरवरी में एफआईएच हॉकी प्रो लीग में विश्व चैम्पियन बेल्जियम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। नौ साल पहले पिता के निधन के बाद उन्होंने खेल लगभग छोड़ ही दिया था।

उन्होंने कहा,‘‘मैं 2010 में साइ खेल हॉस्टल से जुड़ा लेकिन 2011 में मेरे पिता का निधन हो गया। मुझे खेल छोड़ना पड़ा क्योंकि मेरी मां अकेली थीं। मेरे भाई भी घर से दूर थे।’’

उन्होंने कहा,‘‘पिता को खोने का गम और पारिवारिक दिक्कतों के कारण मैने हॉकी लगभग छोड़ ही दी थी। लेकिन अपनी मां के कहने पर मैं 2012 में फिर साइ खेल हॉस्टल गया।’’

पाल ने कहा,‘‘अब मेरा लक्ष्य टीम के लिये शत प्रतिशत देना और ओलंपिक टीम में जगह बनाना है। बेल्जियम जैसी विश्व चैम्पियन टीम के खिलाफ पहला मैच खेलना मेरे लिये बड़ा पल था और मैं अपेक्षाओं पर खरा उतरना चाहता था।’’ 

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020भारतीय हॉकी टीम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRani Rampal retires: 16 साल करियर, 254 मैच और 205 गोल?, हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने संन्यास की घोषणा

भारतPR Sreejesh Hockey India 2024: श्रीजेश को सम्मान, 16 नंबर जर्सी रिटायर, जूनियर कोच की भूमिका में पीआर, देखें वीडियो

भारतNeeraj Chopra Paris Olympics 2024: दो स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बनेंगे चोपड़ा!, लेमिंग, माइरा, जेलेंजी और आंद्रियास क्लब में शामिल होंगे नीरज

अन्य खेलAsian Games 2023: भारतीय पुरूष हॉकी टीम की बड़ी जीत, मैच में भारत ने सिंगापुर को 16-1 से हराया

अन्य खेलभारत ने एशियाई खेलों के पुरुष हॉकी गोलफेस्ट में उज्बेकिस्तान को 16-0 से रौंदा, ललित, वरुण और मनदीप की हैट्रिक

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...