लाइव न्यूज़ :

Junior Men's Hockey World Cup: गत चैम्पियन भारत ने रचा इतिहास, कनाडा को 13-1 से हराया, संजय ने लगाई हैट्रिक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 25, 2021 22:21 IST

Junior Men's Hockey World Cup: अर्जेंटीना ने मिस्र को 14 . 0 से, नीदरलैंड ने कोरिया को 12 . 5 से, स्पेन ने अमेरिका को 17 . 0 से , फ्रांस ने पोलेंड को 7 . 1 से हराया।

Open in App
ठळक मुद्देभारत को अब शनिवार को पोलैंड से खेलना है। भारत को पहले दिन फ्रांस ने 5-4 से शिकस्त दी थी।संजय ने एक बार फिर हैट्रिक (17वां, 32वां, 59वां मिनट) लगाई।

Junior Men's Hockey World Cup: पहले मैच में मिली अप्रत्याशित हार से उबरते हुए गत चैम्पियन भारत ने जूनियर हॉकी विश्व कप के ‘करो या मरो’ के मैच में बृहस्पतिवार को कनाडा को 13-1 से हरा दिया। भारत को पहले दिन फ्रांस ने 5-4 से शिकस्त दी थी।

लगातार दूसरे दिन खेलते हुए भारतीय टीम ने आज शुरू ही से आक्रामक तेवर अपनाये और कनाडा को मैच में वापसी का कोई मौका नहीं दिया। दर्शकों के बिना कलिंगा स्टेडियम पर खेले गए मैच में भारत के लिये संजय ने एक बार फिर हैट्रिक (17वां, 32वां, 59वां मिनट) लगाई।

उनके अलावा अराइजीत सिंह हुंडल ने भी तीन गोल (40वां, 50वां, 51वां मिनट) दागे। उत्तम सिंह (छठा और 47वां मिनट)और शारदानंद तिवारी (35वां और 53वां) ने दो दो गोल किये जबकि कप्तान विवेक सागर प्रसाद ने आठवें, मनिंदर सिंह ने 27वें, अभिषेक लाकड़ा ने 55वें मिनट में गोल किये।

कनाडा के लिये एकमात्र गोल 30वें मिनट में टार्डिफ क्रिस्टोफर ने पेनल्टी कॉर्नर पर दागा। इससे पहले अन्य मैचों में अर्जेंटीना ने मिस्र को 14 . 0 से, नीदरलैंड ने कोरिया को 12 . 5 से, स्पेन ने अमेरिका को 17 . 0 से , फ्रांस ने पोलेंड को 7 . 1 से हराया। भारत को अब शनिवार को पोलैंड से खेलना है। 

टॅग्स :हॉकी वर्ल्ड कपहॉकी इंडियाओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

कारोबार8.5 लाख कर्मचारियों-पेंशनधारकों को लाभ, महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत?, ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने दिया तोहफा

क्राइम अलर्टWATCH: सड़क पर पड़े व्यक्ति पर 2 क्विंटल की बुलेट+3 क्विटल के उसपर बैठे लोग चढ़ाकर निकाल दिया, डिस्टर्बिंग वीडियो ओडिशा का

भारतकंकाल ने बता दिया कि ये सिस्टम कंकाल है !

ज़रा हटकेअंधा कानून, गूंगा प्रशासन! ओडिशा में ₹20,000 की पेंशन के लिए शख्स को बैंक ले जाना पड़ा बहन का कंकाल, वीडियो देख पसीज जाएगा आपका दिल

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...