लाइव न्यूज़ :

‘अनदेखी’ के चलते हॉकी इंडिया के हाई परफॉर्मेंस निदेशक डेविड जॉन ने इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: August 21, 2020 16:43 IST

David John: अपनी अनदेखी की वजह से हॉकी इंडिया के हाई परफॉर्मेंस निदेशक डेविड जॉन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, माना जा रहा है कि उन्होंने ये कदम शीर्ष अधिकारियों से मतभेद के चलते उठाया है

Open in App

नई दिल्ली: लंबे समय से हॉकी इंडिया के हाई परफॉर्मेंस निदेशक डेविड जॉन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है जबकि कुछ दिन पहले ही भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने उनका अनुबंध बढ़ाया था। ऐसा लगता है कि राष्ट्रीय महासंघ के शीर्ष अधिकारियों से मतभेदों के चलते उन्होंने यह कदम उठाया।

साइ ने हाल में जॉन का अनुबंध सितंबर 2021 तक बढ़ा दिया था लेकिन इस ऑस्ट्रेलियाई ने यह कहते हुए पद से इस्तीफा दे दिया कि लंबे समय से हॉकी इंडिया उनकी अनदेखी कर रहा था। सूत्रों के अनुसार जॉन ने हॉकी इंडिया और साइ को दिये अपने इस्तीफे में अपने फैसले के लिये व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है जो उन्होंने दो दिन पहले ही सौंपा था।

अनदेखी से नाराज डेविड जॉन ने दिया इस्तीफा

सूत्रों ने कहा कि हॉकी इंडिया ने उनका इस्तीफा पत्र स्वीकार कर लिया है और उनके आधिकारिक नियोक्ता साइ को अभी इस पर फैसला लेना बाकी है। एक सूत्र ने पीटीआई कहा, ‘‘डेविड लंबे समय से निराश महसूस कर रहे थे क्योंकि हॉकी इंडिया उनकी अनदेखी कर रहा था। हॉकी इंडिया के शीर्ष अधिकारियों द्वारा टीम के संबंध में महत्वपूर्ण फैसलों में उनकी अनदेखी की गयी थी।’’

उसने कहा, ‘‘डेविड को टीम फैसलों में शामिल नहीं किया जाता था और वह सिर्फ कोचों और खिलाड़ियों के लिये ऑनलाइन क्लास ही लेते थे। कोविड-19 महामारी के कारण पांच महीने के ब्रेक ने इस फैसले में ‘ट्रिगर’ का काम किया।’’ जॉन को अपने पद से 12,000 डॉलर का मासिक वेतन मिल रहा था और वह मार्च के बाद कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के बाद से नयी दिल्ली में अपने घर से काम कर रहे थे।

जॉन से इसकी पुष्टि के लिये संपर्क करने की कोशिश की गयी, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। वह 2011 से भारतीय हॉकी से जुड़े थे, जब उन्हें मुख्य कोच माइकल नोब्स के साथ पुरुष टीम के फिजियो के तौर पर नियुक्त किया गया था। भारतीय टीम के फिटनेस का स्तर बेहतर करने वाले जॉन ने लंदन ओलंपिक 2012 के बाद इस्तीफा दे दिया था लेकिन 2016 में हाई परफॉर्मेंस निदेशक बनकर आये। 

टॅग्स :हॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...