लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: भारत में जून तक नहीं होगा कोई अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच, ये बड़े टूर्नामेंट हुए स्थगित

By भाषा | Updated: April 7, 2020 20:21 IST

हॉकी इंडिया ने बताया, ‘‘इन टूर्नामेंटों की नयी तारीखें तय होते ही भारतीय खेल प्राधिकरण को सूचना दे दी जाएगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देकई हॉकी टूर्नामेंट कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित कर दिए गए हैं।टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना के सीईओ राजेश राजागोपालन को भेजे पत्र में हॉकी इंडिया ने इसकी जानकारी दी।

नई दिल्ली। एफआईएच प्रो लीग के सीनियर पुरुष टीम के दो मुकाबले, जूनियर पुरुष एशिया कप और सीनियर महिला एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी समेत कई हॉकी टूर्नामेंट कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित कर दिए गए हैं। टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) के सीईओ राजेश राजागोपालन को भेजे पत्र में हॉकी इंडिया ने इसकी जानकारी दी।

जूनियर महिला एशिया कप (छह से 12 अप्रैल, काकामिगाहारा, जापान), सीनियर महिला टीम का जर्मनी और नीदरलैंड दौरा (11 से 27 अप्रैल), पुरुष टीम के जर्मनी और इंग्लैंड के खिलाफ प्रो लीग के मैच (24 अप्रैल से पांच मई) जूनियर पुरुष एशिया कप (चार से 12 जून , ढाका), महिला एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी (14 से 21 जून , कोरिया) और यूसीडी अंडर 23 छह देशों का जूनियर महिला टूर्नामेंट (14 से 27 जून , डबलिन) पर इस महामारी का असर पड़ा है।

हॉकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक आर के श्रीवास्तव ने पत्र में लिखा, ‘‘इन टूर्नामेंटों की नयी तारीखें तय होते ही भारतीय खेल प्राधिकरण को सूचना दे दी जाएगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘टूर्नामेंटों के सालाना कैलेंडर के लिए स्वीकृत बजट नया शेड्यूल तय होने के बाद विदेश दौरों और टूर्नामेंटों पर खर्च किया जाएगा।’’

टॅग्स :हॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...