लाइव न्यूज़ :

एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम में रुपिंदर-आकाशदीप की वापसी, श्रीजेश होंगे कप्तान

By विनीत कुमार | Updated: July 9, 2018 15:32 IST

एशियन गेम्स के लिए 18 सदस्यीय भारतीय हॉकी टीम की घोषणा हो गई है। पीआर श्रीजेश को कप्तान बनाया गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 9 जुलाई: इंडोनेशिया में 18 अगस्त से शुरू हो रहे 18वें एशियन गेम्स के लिए 18 सदस्यीय भारतीय हॉकी टीम की घोषणा हो गई है। पीआर श्रीजेश को कप्तान बनाया गया है। साथ ही रुपिंदर पाल सिंह और आकाशदीप सिंह की टीम में वापसी हुई है जबकि डिफेंडर जरमनप्रीत सिंह को टीम में जगह नहीं मिल सकी है। हाल में 300 इंटरनेशनल मैच खेलने की उपलब्धि हासिल करने वाले सरदार सिंह भी टीम में हैं।

भारतीय टीम के चयन के बाद मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने कहा, 'हमारे पास अच्छे खिलाड़ी है जो हाल के टूर्नामेंट में अपनी क्षमता दिखा चुके हैं। हालांकि, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हाल में घुटने के ऑपरेशन के रमनदीप सिंह हमारे साथ नहीं होंगे और उनके अनुभव की कमी खलेगी। आकाशदीप की टीम में वापसी अच्छी बात है। जब भारतीय टीम ब्रेडा में थी तो आकाशदीप और रुपिंदर कैंप में ही थे और बांग्लादेश के खिलाफ मैचों से उन्हें अभ्यास का अच्छा मौका मिला।'

यह भी पढ़ें- अपनी बायोपिक में इस एक्ट्रेस को देखना चाहती हैं मिताली राज, अगले साल रिलीज होगी फिल्म

भारतीय टीम हाल में नीदरलैंड्स में हुए चैम्पियंस ट्रॉफी में उपविजेता रही थी। टीम ने इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान (4-0), अर्जेंटीना (2-1) जैसी टीमों का हाराया। वहीं, बेल्जियम (1-1) और नीदरलैंड्स (1-1) से टीम ड्रॉ खेलने में कामयाब रही। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया से उसे दो मौकों पर हाल मिली। लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3-2 से हराया। फाइनल भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को निर्धारित समय तक 1-1 से बराबरी पर रोकने में कामयाब रही लेकिन पेनल्टी शूटआउट में उसे 1-3 से हार का सामना करना पड़ा।

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम

गोलकीपर्स: पीआर श्रीजेश (कप्तान) और कृष्णन बी पाठक।

डिफेंडर्स: हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, बिरेंद्र लाकड़ा, सुरेंद्र कुमार, रुपिंदर पाल सिंह, अमित रोहिदास।

मिडफील्डर्स: मनप्रीत सिंह, चिंगलेनसाना सिंह (उप-कप्तान), सिमरनजीत सिंह, सरदार सिंह, विवेक सागर प्रसाद।

फॉरवर्ड्स: एसवी सुनील, मंदीप सिंह, आकाशदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, दिलप्रीत सिंह।

यह भी पढ़ें- INDvENG: टी20 सीरीज जीत के बाद वनडे में इंग्लैंड को टक्कर देंगे ये 16 इंडियन क्रिकेटर, जानें किन पर रहेगी नजर

टॅग्स :हॉकी इंडियाएशियन गेम्ससरदार सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...