लाइव न्यूज़ :

शराब और धूम्रपान कर रहे हो तो रहिए अलर्ट?, धीरे-धीरे संतान सुख सपने से होंगे वंचित, आखिर इसकी वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 8, 2025 16:49 IST

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुजा थॉमस ने कहा कि प्रजनन संबंधी समस्याएं न केवल उम्र, तनाव या प्रजनन संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण होती हैं, बल्कि धूम्रपान और शराब पीने से भी होती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगर्भपात और जन्मजात विकृतियां हो सकती हैं। महिलाओं और पुरुषों में प्रजनन संबंधी समस्याएं बहुत आम हो गई हैं।प्रजनन क्षमता को भी प्रभावित करती हैं।

मुंबईः महिलाओं में बढ़ती प्रजनन समस्याओं के बीच चिकित्सकों का कहना है कि तंबाकू, मद्यपान और धूम्रपान धीरे-धीरे संतान सुख के सपने को कमजोर कर रहे हैं और गर्भपात के खतरे को बढ़ा रहे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक, धूम्रपान से गर्भपात और गर्भाशय नाल में ही भ्रूण के फंसे रहने का खतरा बढ़ जाता है, साथ ही इससे शुक्राणुओं में डीएनए (डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक एसिड) को भी क्षति पहुंचती है, जिससे गर्भपात और जन्मजात विकृतियां हो सकती हैं। महिलाओं और पुरुषों में प्रजनन संबंधी समस्याएं बहुत आम हो गई हैं।

यहां के खारघर स्थित मदरहुड अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुजा थॉमस ने कहा कि प्रजनन संबंधी समस्याएं न केवल उम्र, तनाव या प्रजनन संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण होती हैं, बल्कि धूम्रपान और शराब पीने से भी होती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इन बुराइयों को अकसर व्यक्तिगत पसंद के रूप में देखा जाता है, लेकिन ये प्रजनन क्षमता को भी प्रभावित करती हैं।

कई लोगों का मानना ​​है कि गर्भधारण की योजना बनाते समय ही इन आदतों को कम करना या रोक देना पर्याप्त है।’’ डॉ. थॉमस ने हालांकि कहा कि इन बुराइयों से पूरी तरह बचना आवश्यक है क्योंकि ये पदार्थ प्रजनन अंगों, हार्मोन और यहां तक ​​कि भावी संतानों के स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ये हार्मोन में असंतुलन पैदा कर सकते हैं, मासिक धर्म चक्र को प्रभावित कर सकते हैं, प्रजनन क्षमता को कम कर सकते हैं और गर्भपात की आशंका बढ़ा सकते हैं। लंबे समय तक उपयोग से भ्रूण के विकास को भी नुकसान पहुंच सकता है, जिससे गर्भावस्था और प्रसव के दौरान जटिलताएं हो सकती हैं।

प्रजनन स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देकर इन बुराइयों को छोड़ने का यह सही समय है।’’ इसी तरह का विचार उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित मदरहुड अस्पताल की वरिष्ठ प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजू गुप्ता ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि धूम्रपान पुरुष और महिला दोनों की प्रजनन क्षमता को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा, ‘‘महिलाओं में, यह अंडाणुओं को नुकसान पंहुचाता है, गर्भाशय नाल को क्षति पहुंचाता है।

और गर्भपात तथा गर्भाशय नाल में ही भ्रूण के फंसे रहने के जोखिम को बढ़ाता है। यह गर्भाशय को भी प्रभावित करता है, जिससे निषेचित अंडाणु का प्रतिरोपण कठिन हो जाता है। पुरुषों में धूम्रपान शुक्राणुओं की संख्या को कम करता है, और शुक्राणु में डीएनए को नुकसान पहुंचाता है, जिससे गर्भपात और होने वाले बच्चे में जन्मजात विकृति हो सकती है।’’

टॅग्स :डॉक्टरHealth and Education Departmentमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत