लाइव न्यूज़ :

World TB Day 2018: फेफड़ों के अलावा इन अंगों को चपेट में ले सकता है टीबी

By उस्मान | Updated: March 24, 2018 11:08 IST

टीबी के बैक्टीरिया का शरीर में प्रवेश फेफड़ों द्वारा होता है लेकिन धीरे-धीरे ये शरीर के इन भागों में भी फैलता है।

Open in App

तपेदिक, क्षयरोग, एमटीबी, टीबी (ट्यूबरक्लोसिस) एक संक्रामक बीमारी है। यह बीमारी माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस कीटाणु की वजह से होती है। यह कीटाणु हवा के जरिए एक से दूसरे व्यक्ति में पहुंचते हैं। यदि इलाज ठीक से न हो, तो यह रोग जानलेवा हो सकता है। टीबी आम तौर पर फेफड़ों पर हमला करता है लेकिन यह शरीर के किसी भी अंग को प्रभावित कर सकता है। जब टीबी से पीड़ित व्यक्ति खांसता, छींकता या बोलता है, तो उसके साथ संक्रामक ड्रॉपलेट न्यूक्लिआई उत्पन्न होता है जोकि हवा के माध्यम से किसी अन्य व्यक्ति को संक्रमित कर सकता है। आज वर्ल्ड टीबी डे है। इस मौके पर मैक्स हॉस्पिटल में प्रिंसिपल कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजी डॉक्टर राजेश गुप्ता आपको बता रहे हैं कि टीबी फेफड़ों के अलावा शरीर के किन-किन अंगों को प्रभावित कर सकता है।

यह भी पढ़ें: World TB Day 2018: डॉक्टर से जानें टीबी के कारण, लक्षण और बचने के उपाय

टीबी फेफड़ों के अलावा इन अंगों पर डालता है असर

टीबी के बैक्टीरिया का शरीर में प्रवेश फेफड़ों द्वारा होता है। यह बैक्टीरिया शरीर के अन्य अंगों में फ़ैल जाता है। यही वजह है कि आगे चलकर शरीर के किसी भी अंग में टीबी होने का खतरा होता है। यानी आपको दिमाग से लेकर ग्रंथियों, आंख, कान, नाक, लीवर, किडनी, हड्डियों सहित अन्य अंगों में टीबी हो सकता है। खासकर महिलाओं में जनाइटो उरिनरी और जनाइटल ट्रैक्ट टीबी भी बहुत कॉमन होता है। कुल मिलाकर टीबी शरीर के किसी भी हिस्से को प्रभावित कर सकता है।

टीबी के मरीज इन बातों का रखें ध्यान

- नियमित रूप से सही समय पर दवा लें - पौष्टिक भोजन लें और एक्सरसाइज करें - अल्कोहल और स्मोकिंग से बचें - किसी के सामने मुंह पर हाथ या रुमाल रखे बिना ना खांसे - ज्यादा भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। - किसी एक प्लास्टिक बैग में थूके और उसमें फिनाइल डालकर अच्छी तरह बंद कर डस्टबिन में डाल दें।- दवा लेने के बाद अगर उल्टी या लाल रंग का पेशाब आता है, तो डॉक्टर से संपर्क करें

यह भी पढ़ें: दूसरों को न हो टीबी, इसलिए मरीज रखें इन बातों का ख्याल

टीबी के लक्षण

- तीन सप्ताह या उससे लंबे समय तक लगातार तेज खांसी- खांसी के साथ उल्टी आना - खांसी के साथ बलगम का आना- सांस लेने में परेशानी और छाती में दर्द महसूस होना- बुखार आना

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्यHantavirus Outbreak: हंतावायरस क्या है? लक्षण, बचाव और WHO की चेतावनी; यहाँ पढ़ें पूरी रिपोर्ट

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?