लाइव न्यूज़ :

World TB Day 2018: दूसरों को न हो टीबी, इसलिए मरीज रखें इन बातों का ख्याल

By उस्मान | Updated: March 24, 2018 09:24 IST

मरीज ऑफिस, स्कूल, मॉल जैसी भीड़ भरी जगहों पर जाने से परहेज करे। साथ ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी यूज करने से बचे।

Open in App

टीबी (ट्यूबरक्लोसिस) एक संक्रामक बीमारी है। इसे तपेदिक, क्षयरोग, एमटीबी के नाम से भी जाना जाता है। यह बीमारी माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस कीटाणु की वजह से होती है। यह कीटाणु हवा के जरिए एक से दूसरे व्यक्ति में पहुंचते हैं। यदि इलाज ठीक से न हो, तो यह रोग जानलेवा हो सकता है। टीबी आम तौर पर फेफड़ों पर हमला करता है लेकिन यह शरीर के किसी भी अंग को प्रभावित कर सकता है। जब टीबी से पीड़ित व्यक्ति खांसता, छींकता या बोलता है, तो उसके साथ संक्रामक ड्रॉपलेट न्यूक्लिआई उत्पन्न होता है जोकि हवा के माध्यम से किसी अन्य व्यक्ति को संक्रमित कर सकता है। आज वर्ल्ड टीबी डे है। इस मौके पर मैक्स हॉस्पिटल में प्रिंसिपल कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजी डॉक्टर राजेश गुप्ता आपको बता रहे हैं कि टीबी से पीड़ित व्यक्ति को किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए जिससे यह बीमारी दूसरे लोगों को ना फैले।

यह भी पढ़ें: World TB Day 2018: डॉक्टर से जानें टीबी के कारण, लक्षण और बचने के उपाय

हर व्यक्ति रोजाना दस हजार लीटर हवा अंदर लेता है। इस हवा के द्वारा बहुत से कीटाणु जिसमें टीबी भी शामिल है शरीर में प्रवेश करते हैं। इसलिए इन कीटाणुओं से बचने के लिए आपको पौष्टिक भोजन खाना चाहिए। इसके अलावा नियमित रूप से एक्सरसाइज करनी चाहिए ताकि आपका इम्युनिटी सिस्टम मजबूत रहे और आप इस टीबी के कीटाणु से बच सकें।

क्योंकि यह बीमारी खांसी और हवा के द्वारा दूसरों को फैलती है। यही कारण है कि इस बीमारी से पीड़ित के परिवार या मिलने वालों को इसके फैलने का अधिक खतरा होता है। इसलिए टीबी से पीड़ित व्यक्ति को इन बातों का ख्याल रखना चाहिए। 

टीबी के मरीज इन बातों का रखें ख्याल

- नियमित रूप से सही समय पर सही खुराक लें- दवा लेने के मामले में बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें - पौष्टिक भोजन लें - नियमित रूप से एक्सरसाइज करें - अल्कोहल और स्मोकिंग से बचें - किसी के सामने मुंह पर हाथ या रुमाल रखे बिना ना खांसे - ज्यादा भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। - कम रोशनी वाली और गंदी जगहों पर न रहें और वहां जाने से परहेज करें।

- मरीज को हवादार और अच्छी रोशनी वाले कमरे में रहना चाहिए। - मरीज को मास्क पहनकर रखना चाहिए।- मास्क नहीं है तो हर बार खांसने या छींकने से पहले मुंह को नैपकिन से कवर कर लेना चाहिए। - खांसने और छींकने के लिए इस्तेमाल नैपकिन को कवर वाले डस्टबिन में डालें।- ध्यान रहे कि मरीज यहां-वहां थूके नहीं। - मरीज किसी एक प्लास्टिक बैग में थूके और उसमें फिनाइल डालकर अच्छी तरह बंद कर डस्टबिन में डाल दें।- मरीज ऑफिस, स्कूल, मॉल जैसी भीड़ भरी जगहों पर जाने से परहेज करे। साथ ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी यूज करने से बचे।- दवा लेने के बाद अगर उल्टी या लाल रंग का पेशाब आता है, तो डॉक्टर से संपर्क करें

फोटो: विकिमीडिया कॉमन्स 

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्यHantavirus Outbreak: हंतावायरस क्या है? लक्षण, बचाव और WHO की चेतावनी; यहाँ पढ़ें पूरी रिपोर्ट

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?