लाइव न्यूज़ :

World Milk Day 2018: हल्दी वाला दूध पीने खून होता है साफ, ये भी हैं 7 फायदे

By उस्मान | Updated: June 1, 2018 15:37 IST

हल्दी और दूध दोनों ही गुणकारी हैं। इन्हें एक साथ मिलाकर लिया जाए, तो इनके फायदे दोगुना हो जाते हैं।

Open in App

हल्दी का सिर्फ खाना बनाने में ही नहीं बल्कि औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। दूध में हल्दी डालकर पीने से आपकी सेहत को कई फायदे होते हैं। हल्दी और दूध दोनों ही गुणकारी हैं। इन्हें एक साथ मिलाकर लिया जाए, तो इनके फायदे दोगुना हो जाते हैं। इन्हें एक साथ पीने से कई स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं दूर होती हैं। हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व पाया जाता हैं, और ये अपने आप में एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है। हल्दी को एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुणों के लिए भी जाना जाता है। दूध, कैल्शि‍यम का स्त्रोत होने के साथ ही शरीर और दिमाग के लिए अमृत के समान हैं। लेकिन जब दोनों के गुणों को मिला दिया जाए, तो यह मेल आपके लिए और भी बेहतर साबित होता है। हल्दी वाला दूध पीने से पीरियड का दर्द कम होता है, प्रसव होने में आसानी होती है और प्रसव के बाद मां के स्तनों में दूध पर्याप्त मात्रा में रहता है। चलिए जानते हैं हल्दी वाला दूध पीने से आपको क्या-क्या फायदे होते हैं। 

1) डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतर

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपको नियमित रूप से हल्दी वाले दूध का सेवन करना चाहिए। ब्लड में शुगर की मात्रा अधिक हो जाने पर हल्दी वाले दूध का सेवन ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है।  

2) गठिया में देता है आराम

हल्दी वाले दूध का प्रतिदिन सेवन, गठिया- बाय, जकड़न को दूर करता है, साथ ही जोड़ों मांसपेशियों को लचीला बनाता है। 

3) बदन दर्द से राहत

शरीर के दर्द में हल्दी वाला दूध आराम देता है। हाथ पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में दर्द की शिकायत होने पर रात को सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन करें। 

यह भी पढ़ें- कामेच्छा बढ़ाने के साथ-साथ आपको ये 7 फायदा पहुंचाता है हरा धनिया 

4) स्किन प्रॉब्लम्स से मिलती है राहत

दूध पीने से त्वचा में प्राकृतिक चमक पैदा होती है और दूध के साथ हल्दी का सेवन त्वचा की समस्याओं जैसे - इंफेक्शन, खुजली, मुंहासे आदि के बैक्टीरिया को धीरे-धीरे खत्म कर देता है। इससे आपकी त्वचा साफ और स्वस्थ और चमकदार दिखाई देती है।

5) बेहतर नींद में सहायक

यदि आपको किसी भी कारण से नींद नहीं आ रही है, तो आपके लिए सबसे अच्छा घरेलू नुस्खा है, हल्दी वाला दूध। बस रात को भोजन के बाद सोने के आधे घंटे पहले हल्दी वाला दूध पीएं, और देखि‍ए कमाल।

यह भी पढ़ें- सिर्फ सेक्स पावर ही नहीं बढ़ाती, कैंसर, हृदय रोग, कब्ज से भी बचाती हैं बैंगनी रंग की ये 10 चीजें

6) पाचन तंत्र रहता है दुरुस्त

हल्दी वाले दूध का सेवन, आपकी आंतो को स्वस्थ रखकर पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करता है। पेट के अल्सर, डायरिया, अपच, कोलाइटिस एवं बवासीर जैसी समस्याओं में भी हल्दी वाला दूध फायदेमंद है। 

7) खून साफ होता है साफ

हल्दी एक डिटोक्सिफाइंग एजेंट है जो आपके रक्त में प्रवेश करने वाले सभी विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल देता है। ये विषाक्त पदार्थों में रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाने और शरीर में ऊतकों में प्रवेश करने वाले रक्त को दूषित करने की क्षमता होती है। हल्दी शरीर से इन हानिकारक विषाक्त पदार्थों को दूर करने में मदद करती है और लीवर के कामकाज में सुधार करके अशुद्धियों को रक्त से निकालती है।

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडायबिटीज
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब