लाइव न्यूज़ :

World Homeopathy Day: होम्योपैथी दवा से जुड़े ये 10 रोचक तथ्य जरूर जानें

By गुलनीत कौर | Updated: April 10, 2018 07:58 IST

होम्योपैथी दवा से डायरिया, सर्दी-जुकाम, बुखार, आदि रोगों का इलाज एलोपैथी की तरह ही तेजी से किया जा सकता है।

Open in App

आपने अक्सर लोगों को सफेद रंग की छोटी-छोटी मीठी गोलियां खाते हुए देखा होगा। ये होम्योपैथी दवा होती है जिसका काम होता है व्यक्ति के रोग को जड़ से खत्म करना। अगर किसी से होम्योपैथी मेडिसिन के बारे में पूछा जाए तो उसका यही राय होती है कि होम्योपैथी दवा के साइड इफेक्ट कम होते हैं, यह एलोपैथी की तरह स्ट्रांग नहीं होती लेकिन धीरे-धीरे काम करती है। इसलिए बड़ी बीमारियों के मामले में होम्योपैथी लेने का फायेदा नहीं होता है। लेकिन सुनी-सुनाई बातों को छोड़कर आज वर्ल्ड होम्योपैथी डे के मौके पर जानते हैं इससे जुड़े 10 बड़े फैक्ट्स:

1. प्रैक्टो डॉट कॉम पर छपी रिपोर्ट में एक शोध के कुछ हिस्से शामिल किए गए हैं जिसके मुताबिक होम्योपैथी मेडिसिन किसी भी अन्य दवाओं की तुलना में हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने, कार्डियोवैस्कुलर बीमारी की रोकथाम करने और मैमोरी पॉवर बढ़ाने में अधिक फायदेमंद है।

2. किसी भी तरह के पेन और तनाव से राहत पाने के लिए होम्योपैथी की रहुस्टॉक्स 200 दवा बेहतरीन साबित हुई है। इसकी डोज तेजी से काम करती है और कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है।

3. जो लोग अपने जीवन में रोगों का समाधान पाने के लिए सबसे पहले होम्योपैथी मेडिसिन को चुनते हैं वे लोग माइग्रेन जैसी परेशानियों से दूर रहते हैं। 

4. होम्योपैथी दवा गठिया का रोग हल करने में भी सहायक है। इसके सेवन से गठिया रोग को 82 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: गर्मियों में होने वाली 5 गंभीर बीमारियां और उनसे बचने के तरीके

5. नींद ना आना, नींद के दौरान खलल पड़ना, बुरे सपने देखना, नींद से जुड़ी ऐसी ही कितनी परेशानियों को होम्योपैथी दवा से 63 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।

6. बड़े रोग जैसे कि गठिया की समस्या, अस्थमा, त्वचा संबंधी रोग आदि को ठीक करने में होम्योपैथी दवा अपना पूरा समय लेती है लेकिन इसे जड़ से खत्म करने का काम भी करती है।

7. लेकिन डायरिया, सर्दी-जुकाम, बुखार, आदि रोगों को एलोपैथी की तरह ही तेजी से दूर करती है होम्योपैथी दवा।

8. कुछ मामलों में होम्योपैथी को अन्य कन्वेंशनल दवाओं के साथ मिलाकर भी दिया जाता है। इस तरह का प्रयोग सबसे अधिक डायबिटीज में किया जाता है।

यह भी पढ़ें: शोध में सामने आया कैंसर का अजीबो-गरीब कारण, रोकथाम है जरूरी

9. होम्योपैथी की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे लेते समय किसी भी तरह के डाइट कंट्रोल की जरूरत नहीं पड़ती है। केवल लहसुन, अदरक, कच्चा प्याज खाने से मना किया जाता है, क्योंकि इन चीजों का स्वाद जीभ से जल्दी जाता नहीं है जिसके चलते इस तरह के खाद्य पदार्थ होम्योपैथी दवा को समय से काम नहीं करने देते हैं। 

10. अगर हम देखें तो सभी होम्योपैथी दवाएं एक जैसी लगती हैं, लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि दुनिया में 4 हजार तरह की होम्योपैथी दवाइयां हैं।

फोटो: पिक्सा-बे 

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब