लाइव न्यूज़ :

World Chocolate Day: सेक्स परफॉरमेंस 6 घंटे तक बढ़ा सकती है ये चॉकलेट, ये भी हैं 8 फायदे

By उस्मान | Updated: July 7, 2018 13:47 IST

चॉकलेट में फेनाइलथिलामाइन (पीईए) नामक एक यौगिक होता है जो सेक्स के दौरान मूड बढ़ाने वाले एंडोर्फिन जारी करता है।

Open in App

चॉकलेट का नाम सुनते ही लोगों को मोटापा बढ़ने और दांत खराब होने का खतरा महसूस होने लगता है। अक्सर बच्चों को भी चॉकलेट खाने से रोका जाता है। अधिकतर लोग सिर्फ यह जानते हैं कि चॉकलेट खाना सेहत के लिए हानिकारक होता है। लेकिन आपको बता दें महिलाओं के लिए चॉकलेट खाना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्या आप जानते हैं कि डार्क चॉकलेट का सेवन त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। ड्राई स्किन वाली महिलाओं को डार्क चॉकलेट खाने से झुर्रियों से छुटकारा पाया जा सकता है। अगर आप चॉकलेट खाने के शौकीन हैं तो आपको यह अच्छी तरह मालूम होगा कि यह मूड को बेहतर बनाने में मददगार होती है। चलिए जानते हैं कि चॉकलेट खाने से आपको और क्या-क्या फायदे होते हैं। 

1) मूड बनता है बेहतर

साल 2015 में ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं द्वारा किए गए अध्ययन के अनुसार, वयस्कों के लिए चॉकलेट का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। ऐसा करने से उनमें आत्म-संतुष्ट‍ि बढ़ती है। साथ ही यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत कारगर है।

2) तनाव कम करने में सहायक

एक अध्ययन के अनुसार दो सप्ताह तक रोजाना डार्क चॉकलेट खाने से तनाव कम होता है। चॉकलेट खाने से तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन नियंत्रित होते हैं। ऑस्ट्रेलियाई शोधार्थियों के अनुसार डार्क चॉकलेट खाने से हाई ब्लड प्रेशर संतुलित होता है। कोको में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कई स्वास्थ्य समस्याओं में फायदेमंद होते हैं।

3) पीरियड्स की समस्याओं से मिलती है राहत

डार्क चॉकलेट का सेवन करने से मासिक धर्म संबंधी समस्याओं से भी राहत मिलती है। पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए कई महिलाएं दवा खाती है लेकिन अगर उसकी जगह डार्क चॉकलेट का सेवन करना फायदेमंद होता है। 

4) ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस होता है कम

चॉकलेट को ऑक्सीडेटिव तनाव घटाने के लिए बहुत शक्तिशाली माना गया है। इसकी वजह से सूजन, चिंता और इंसुलिन प्रतिरोध जैसी समस्याएं उत्पन्न होती जाती हैं। इसलिए चॉकलेट केवल स्वाद में नहीं, स्वास्थ्य के लिहाज से भी बहुत असरदार है।

5) दिल के लिए फायदेमंद

साल 2010 में हुए एक शोध से पता चला है कि यह ब्लड-प्रेशर को कम करता है। ऐसे में चॉकलेट के सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है। वहीं यूरोपीय सोसायटी ऑफ कार्डियोलॉजी द्वारा किए गए शोध में पाया गया है कि ज्यादा मात्रा में चॉकलेट खाकर दिल से जुड़ी कई तरह की बीमारियों से सुरक्ष‍ित रहा जा सकता है।

6) वजन घटाने में मददगार

कैलिफोर्निया के सैन डिएगो विश्वविद्यालय द्वारा किए गए एक अध्ययन में पाया गया है कि जो वयस्क नियमित रूप से चॉकलेट खाते हैं, उनका बॉडी मास इंडेक्स चॉकलेट न खाने वालों की तुलना में कम रहता है।

धीरे-धीरे नपुंसक बन सकते हैं इन तीन प्रोफेशन के लोग

7) त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

एक अमेरिकी अध्ययन के अनुसार, डार्क चॉकलेट का सेवन करने से त्वचा जवां दिखाई देती है। चेहरे की त्वचा का ढीलापन खत्म हो जाता है और त्वचा में चमक आ जाती है। डार्क चॉकलेट का सेवन करने से बालों संबंधी समस्याओं से निजात मिलती है, इसके सेवन से बालों का झड़ना कम हो जाता है साथ ही बाल लंबे और घने हो जाते है।

आपका बॉयफ्रेंड वर्जिन है या नहीं इन 4 तरीकों से लगाएं पता

8) छह घंटे तक बढ़ सकती है सेक्स परफॉरमेंस

एक नए अध्ययन में यह दावा किया गया है कि डार्क चॉकलेट खाने से पुरुषों की सेक्स परफॉर्मेंस छह घंटे तक बढ़ सकती है। बेल्जियम के वैज्ञानिकों का मानना है कि चॉकलेट के मूल घटक कोकोआ में शामिल एंटीऑक्सीडेंट्स रक्त प्रवाह को बेहतर बनाए रखते हैं। रिसर्च में पाया गया है कि डॉर्क चॉकलेट खाने से ब्लड प्रेशर पर काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे बेडरूम में आपकी सेक्स परफॉरमेंस दो घंटे से बढ़कर छह घंटे हो सकती है। इसमें फेनाइलथिलामाइन (पीईए) नामक एक यौगिक होता है जो सेक्स के दौरान मूड बढ़ाने वाले एंडोर्फिन जारी करता है।

(फोटो- पिक्साबे)   

टॅग्स :चॉकलेटसेक्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब