धीरे-धीरे नपुंसक बन सकते हैं इन तीन प्रोफेशन के लोग

By उस्मान | Published: July 7, 2018 12:26 PM2018-07-07T12:26:15+5:302018-07-07T12:26:15+5:30

WHO के मुताबिक लगभग 15-20 लाख भारतीय जोड़े हर साल इनफर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित होते हैं जिनमें से 51.2 फीसदी पुरुष होते हैं।

health tips profession can cause erectile dysfunction in men's | धीरे-धीरे नपुंसक बन सकते हैं इन तीन प्रोफेशन के लोग

धीरे-धीरे नपुंसक बन सकते हैं इन तीन प्रोफेशन के लोग

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक लगभग 15-20 लाख भारतीय जोड़े हर साल इनफर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित होते हैं जिनमें से 51.2 फीसदी पुरुष होते हैं।  इस आंकड़े से साबित होता है कि इनफर्टिलिटी की समस्या केवल महिलाओं ने नहीं जुड़ी है बल्कि पुरुष भी इसका शिकार हो रहे हैं। बहुत से लोग शर्म की वजह से डॉक्टर के पास जाने से कतराते हैं। ऐसा कोई भी लक्षण दिखने जिससे आपको लगे कि आपकी सेक्स पॉवर कमजोर हो रही है या स्पर्म काउंट घट रहे हैं, तो तुरंत जांच करानी चाहिए। स्पर्म काउंट कम होने के कई कारण हो सकते हैं जिसमें टाइट अंडरवियर पहनना या बहुत ज्यादा गर्म पानी पीना। 

एक शोध के अनुसार, 40 साल पहले की तुलना में आज के पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या और गुणवत्ता 60 फीसदी से भी कम रह गई है। इसकी मुख्य वजह तनाव, खराब जीवनशैली, खराब खानपान धूम्रपान और प्रदूषण आदि है। अगर फैमिली प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन बार-बार कोशिश करने के बावजूद फेल हो रहे हैं, तो हो सकता है कि आपकी ही कुछ खराब आदतों के कारण आपके पापा बनने का सपना अधूरा रह जाता हो। आपको जानकार हैरानी होगी के आपका प्रोफेशन भी इस समस्या का सबसे बड़ा कारण हो सकता है। कुछ ऐसे प्रोफेशन हैं जिनकी वजह से पुरुषो में फर्टिलिटी या स्पर्म काउंट कम होना जैसी समस्याएं देखी गई है। चलिए जानते हैं क्या हैं वो प्रोफेशन-

 

1) वेल्डिंग का काम करने वाले

पुरुषों में फर्टिलिटी यानी प्रजनन क्षमता कम होने का एक मुख्य कारण गर्मी है। लैपटॉप की गर्मी, टाइट कपड़े पहनने से पैदा होने वाली गर्मी और वेल्डिंग से निकलने वाली गर्मी आदि से इस तरह की समस्या हो सकती है। जो लोग वेल्डिंग का काम करते है उनके स्पर्म काउंट में काफी गिरावट देखी गई है। वेल्डिंग के दौरान निकलने वाली हानिकारक किरणों और गर्मी के संपर्क में 5 घंटे से ज्यादा देर तक रहने से स्पर्म काउंट को नुकसान होता है। स्पर्म बनने के लिए एक सटीक वातावरण की जरूरत होती है। जब व्यक्ति के वृषण (अंडकोष) गर्मी के संपर्क में आते हैं, तो स्पर्म मरने लगते हैं। इतना ही नहीं गर्मी की वजह से स्पर्म काउंट में कमी होने लगती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, स्पर्म के तैयार होने में 70 दिन का समय लगता है इसलिए गर्मी के संपर्क में आने के बाद स्पर्म काउंट को ठीक करने में 3 महीने का समय लग सकता है। आपको बता दें कि गर्मी आंतरिक रूप से भी पैदा हो सकती है जिसमें मुख्यतः बुखार शामिल है।  

धीरे-धीरे आपको नपुंसक बना सकते हैं रोजाना के ये 10 काम

2) बाइक और साइकिल रेसर

जो लोग हफ्ते में 5 घंटे से ज्यादा साइकिलिंग करते है। उनमे भी खराब स्पर्म काउंट की समस्या देखी गई है। कई अध्ययनों में भी इस बात की पुष्टि की गई है। साल 2015 में क्लिनिकल जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, बाइक या साइकिल चलाने से आपके स्पर्म काउंट या फर्टिलिटी पर असर पड़ सकता है। अध्ययन में शोधकर्ताओं ने तीन महीने साइकिल चलाने वाले लोगों के सीमेन वॉल्यूम, स्पर्म मोटिलिटी, स्पर्म मोर्फोलोजी और स्पर्म काउंट में कमी पाई। अध्ययन में पाया गई कि ज्यादा साइकिल चलाने से स्पर्म पर असर पड़ता है।

स्पर्म काउंट बढ़ाने के 5 नैचुरल उपाय 

3) जिम ट्रेनर और एथलीट

जिम ट्रेनर और एथलीट को तो घंटो दौड़ना पड़ता है। जिस वजह से टेस्टोस्टेरोन को नुकसान पहुंचता है और स्पर्म काउंट कम होता चला जाता है। साल 2015 में क्लिनिकल जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन में प्रकाशित एक अन्य अध्ययन के अनुसार, शोधकर्ताओं ने निष्कर्ष निकला कि एक्सरसाइज से आदमी के प्रजनन स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। यही वजह है कि एक्सपर्ट एक्सरसाइज के दौरान हर सेशन के बाद थोड़ा आराम करने की सलाह देते हैं ताकि आपके अंडकोष को आराम मिल सके और उसे गर्मी से बचाया जा सके। 

(फोटो- पिक्साबे) 

Web Title: health tips profession can cause erectile dysfunction in men's

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे