लाइव न्यूज़ :

World Arthritis Day: गठिया रोग क्या है, किसे है गठिया का ज्यादा खतरा, लक्षण और बचने के उपाय

By उस्मान | Updated: October 10, 2020 11:10 IST

गठिया रोग के घरेलू उपचार : एक्सपर्ट्स मानते हैं कि रोजाना एक या दो घंटे सुबह की धूप लेने से जल्दी राहत मिलती है

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना और गठिया रोगियों को दी जाने वाली दवा के केमिकल काफी हद तक समानगठिया रोगियों को आमजन की तरह कोरोना से सतर्क और सावधान रहने की जरूरत डायबिटीज के मरीजों को ज्यादा खतरा

World Arthritis Day: हर साल 12 अक्टूबर को विश्व गठिया दिवस मनाया जाता है। आर्थराइटिस (गठिया) मरीजों की तादाद में रोजाना वृद्धि हो रही है। एम्स रियूमेटोलॉजी विभाग से संबंधित मरीजों की तादाद करीब 25 फीसदी बढ़ गई है।

एम्स रियूमेटोलॉजी विभागाध्यक्ष्ज्ञ प्रो. उमा कुमार कहती हैं कि हाल ही में एम्स ने गठिया रोगियों पर एक अध्ययन किया तो पता चला कि कोरोना और गठिया रोगियों को दी जाने वाली दवा के केमिकल काफी हद तक समान है। 

गठिया रोग लक्षण

गठिया रोग के लक्षणों में जोड़ों में दर्द, सूजन और जकड़न का आना। शरीर के अन्य भागों में सूजन बढ़ सकती है। गठिया रोग के लक्षण धीरे-धीरे और कई हफ्तों में बढ़ते हैं, लेकिन कुछ मामलों में ये बढ़त जल्दी देखने को मिल सकती है।

गठिया के कारण

ऐसा माना जाता है कि कुछ लोगों में गठिया जेनेटिक समस्या है। यानी अगर आपके परिवार में किसी को यह समस्या थी तो संभव है आपको भी हो जाए। अन्य मामलों में चोट, संक्रमण, शुगर, आहार की आदतें गठिया का कारण बन सकती हैं।

किसे हैं गठिया रोग का ज्डायादा खतरा

प्रो. उमा कुमार ने कहा कि हाल ही में एम्स ने 1000 गठिया रोगियों पर अध्ययन किया। जिससे यह पता चला कि मधुमेह, उच्च रक्तचाप वाले मरीजों में कोरोना संक्रमण का जितना ज्यादा खतरा है, उतना खतरा गठिया रोगियों को नहीं है। 

गठिया के घरेलू उपचार

योगासन

इसलिए गठिया रोगियों को आमजन की तरह कोरोना से सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अध्ययन में यह भी पता चला है कि जो लोग ऑर्थराइटिस रोग से पीडित हैं, उन्हें नियमित दवा सेवन के साथ योगा भी कराना चाहिए। इससे रोगी की स्थिति में तेजी से सुधार होता है।

रोजाना एक घंटे की धूप

इसकी वजह यह भी है कि गठिया रोगियों को दी जाने वाली दवाओं में हाईड्रोक्सी, एस्ट्रोएड होते हैं। यह कैमिकल कोरोना की दवा में भी दिए जाते हैं। खास बात यह है कि हड्‌डी रोगियों को विटामिन-डी लेने के लि धूप सेंकने की सलाह भी दी जाती है।

विटामिन-डी इम्युनिटी बढ़ाने में काफी कारगर है। ऐसे में लोगों को यही सलाह है कि वह सर्दियों में पार्क में एक से दो घंटे धूप जरूर लें। इससे उनकी इम्युनिटी भी मजबूत होगी। इसके अलावा योगा करें, जिससे बढ़ते प्रदूषण और गिरती इम्युनिटी सुधर सके।

गठिया के जोखिम कारक

ठंडएम्स रियूमेटोलॉजी विभागाध्यक्ष् प्रो. उमा कुमार ने कहा कि 12 अक्टूबर को विश्व ऑर्थराइटिस दिवस है। मौसम में भी बदलाव आ रहे हैं। ठंड बढ़ने के साथ ही दिल्ली गैस चैंबर में तब्दील होने लगती है। जिससे गठिया रोगियों की स्थिति गंभीर हो जाती है।

 

प्रदूषण प्रो. उमा कहती हैं कि पिछले साल प्रदूषण और गठिया के बीच संबंध जानने के लिए 350 लोगों पर अध्ययन किया गया। ये दिल्ली में 10 वर्ष से भी ज्यादा समय से रह रहे थे। इनमें से करीब 20 फीसदी रोगियों में प्रदूषण से गठिया होने की पुष्टि हुई थी।

धूल के महीने कण पीएम 2.5 और उससे सूक्ष्म कण शरीर में पहुंचने के बाद रक्त में मिलकर कई तरह के दुष्प्रभाव सामने लाते हैं। इन्हीं में से कई जहरीले कण इंसान के जोड़ों पर भी वार करते हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब