लाइव न्यूज़ :

क्या आप भी रात में बिस्तर पर बदलते हैं करवट और बार-बार चेंज करते है सोने की जगह, जानें क्या है डिसेनिया और इसका इलाज

By आजाद खान | Published: August 03, 2023 12:59 PM

जानकार बताते है कि किसी भी कारण से हो सकता है। वे इस बीमारी को इंसोम्निया, स्लीप एपनिया और डिप्रेशन जैसी समस्याओं से जोड़ कर देखते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरात में सोते समय करवट बदलना या बार-बार जगह चेंज करना एक बीमारी है। ये बीमारी किसी भी कारण से हो सकती है जैसे इंसोम्निया, स्लीप एपनिया और डिप्रेशन आदि।ऐसे में इस हालत में आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेनी चाहिए।

Health Tips in Hindi: क्या आप भी सोने की कोशिश करते है और आपको जल्दी नींद नहीं आती है जिस कारण आप बार-बार करवट बदलते हैं। अगर आपका जवाब हां है तो आप डिसेनिया (Dysania) नामक एक बीमारी से जूझ रहे है। जानकारों के अनुसार, डिसेनिया एक नींद से संबंधित समस्या है जिसमें सुबह उठने में परेशानी होती है। 

इस बीमारी में आपको ऐसा लगता है कि आपको आराम नहीं मिल रहा है, हर दम थकान महसूस होती है और नींद भरी हालत रहती है। बता दें कि यह कोई मान्यता प्राप्त बीमारी नहीं है बल्कि यह एक ऐसी बीमारी है जिसे आम तौर पर इंसोम्निया, स्लीप एपनिया और डिप्रेशन जैसी समस्याओं से जोड़कर देखा जाता है। 

क्या हो सकते है डिसेनिया के कारण?

हेल्थ से जुड़े जानकारों का कहना है कि डिसेनिया के होने के पीछे का मुख्य कारण क्या है, इसका सही से पता नहीं लग पाता है। लेकिन डिसेनिया को लेकर जानकारों का यह कहना है कि ये समस्या तनाव, चिंता, अनियमित नींद और इंसोम्निया, स्लीप एपनिया, डिप्रेशन जैसी समस्याओं के कारण हो सकता है। 

डिसेनिया से कैसे बचा जा सकता है?

डिसेनिया जैसी बीमारी से आप भी परेशान न हो इसके लिए आपको निम्नलिखित कामों को करना होगा। इन कामों को करने से ऐसा हो सकता है आप इससे बच सकते है। 

- नियमित नींद लें और सही से सोने की कोशिश करें। - सोने के जगहों को शांति वाला बनाएं।- सोने से पहले आरामदायक तकनीकें अपनाएं ताकि आपको आसानी से नींद आ जाएं। - शारीरिक रूप से सक्रिय रहें और अपने फिटनेस पर ध्यान दें।-  यही नहीं आप संतुलित आहार भी लेने की कोशिश करें। 

डिसेनिया का इलाज कैसे होता है?

जब कभी भी आप भी अपने में ऐसे लक्षण पाएं तो इस हालत में आप किसी डॉक्टर से सलाह लें। इस हालत में वे आपको अच्छे से समझाएंगे साथ ही वे आपको सही इलाज की सलाह भी देंगे। बता दें कि वे मनोचिकित्सा या दवाओं का सुझाव दे सकते हैं, जो आपको डिसेनिया को संभालने में आपकी मदद कर सकता है। 

जानकारों की अगर माने तो डिसेनिया एक नींद से संबंधित समस्या है जिससे आपके जीवन में काफी प्रभाव पड़ सकता है। आप इसके शिकार न हो इसलिए आप कुछ बातों का ध्यान रख सकते है जैसे नींद में सुधार और खाने पीने में बदलाव करके आप फिट रह सकते है। 

 (Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इस आलेख में बताए गए तरीकों, सुझावों और विधियों का उपयोग करने से पहले कृपया एक चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से जरूर सलाह ले लें।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सMental Healthमेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यक्या आप भी माइग्रेन से हैं पीड़ित? इन 5 कारणों से होता है ये, जानें इनके बारे में

स्वास्थ्यGreen Tea: जानें ग्रीन टी पीने का सबसे अच्छा तरीका और समय क्या है? इस समय भूलकर भी न करें सेवन

स्वास्थ्यवजन घटाने, ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए खाएं कुंदरू, जानिए इसके अद्भुत फायदों के बारे में

ज़रा हटकेफिटनेस फ्रीक महिला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीरें, आए गंदे कमेंट, फिर दिया करारा जवाब, जानें

स्वास्थ्यWorld Hypertension Day 2024: हाई ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में आपकी मदद करेंगे ये 7 टिप्स, जानें इनके बारे में

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यICMR guidelines: रिफाइंड तेल को दोबारा गर्म करना हो सकता है बेहद खतरनाक, कैंसर जैसी बीमारी का खतरा, आईसीएमआर ने किया आगाह

स्वास्थ्यYellow Fever: क्या है येलो फीवर? कैसे होता है ये? जानिए इसके लक्षण और बचने के तरीके

स्वास्थ्यस्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है जायफल, जानें इस सुपरफूड के 5 फायदों के बारे में

स्वास्थ्यICMR ने दी दूध वाली चाय से बचने की सलाह, बताया कब पीनी चाहिए चाय और कॉफी, नई गाइडलाइन में जताई अधिक खपत पर चिंता

स्वास्थ्यखाली पेट मेथी के बीज का पानी पीने के होते हैं कई फायदे, नियंत्रित रहता है ब्लड शुगर, वजन घटाने में मिलेगी मदद