लाइव न्यूज़ :

24 साल ज्यादा जीने के लिए इन 8 आदतों को करें फॉलो! स्टडी में हुआ लंबे समय तक जीने के राज का खुलासा

By आजाद खान | Updated: July 27, 2023 14:11 IST

बता दें कि इस स्टडी में शोधकर्ताओं ने यह भी खुलासा किया है कि जो लोग इन आठ आदतों को अपनाते है उनमें अन्य लोगों के मुकाबले में मृत्यु दर में 87 फीसदी तक कमी पाई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देज्यादा जीने को लेकर एक नई स्टडी सामने आई है। स्टडी के अनुसार, कुछ आदतों को फॉलो कर लोग 24 साल ज्यादा जी सकते है। यही नहीं इन आदतों को फॉलो कर महिलाएं 21 साल ज्यादा जी सकती है।

Healthy Habits Can Increase Your Lifespan: हाल ही में एक शोध में यह खुलास हुआ है कि अगर कुछ हेल्दी आदतों को सही से फॉलो किया जाए तो लोग 24 साल ज्याजा जी सकते है। ऐसे में इस स्टडी में लंबे समय तक जीने को लेकर चौंकाने वाले खुलासा हुए है। तो आइए विस्तार से जान लेते है कि इस शोध में क्या खुलासा हुआ है। 

स्टडी में क्या खुलासा हुआ है

अमेरिकन सोसायटी फॉर न्यूट्रिशंस की एनुअल मीट में न्यूट्रीशन 2023 में पेश की गई स्टडी में यह खुलासा हुआ है कि कुछ हेल्दी आदतों को अपनाने से लोगों की उम्र 24 वर्ष तक ज्यादा बढ़ सकती है। इस स्टडी को सात लाख लोगों पर किया गया है जिसमें यह साफ हुआ है कि अगर इन आदतों को सही से फॉलो किया गया तो एक पुरुष 24 साल और महिला 21 साल ज्यादा जीवित रह पाएगी। 

यही नहीं शोधकर्ताओं ने यह भी कहा है कि अगर आपकी उम्र 40, 50 या फिर 60 भी है तो इस हालत में अगर आप इन आदतों को अगर फॉलो करते है तो इससे आपको फायदा मिलेगा। स्टडी को पूरा करने के लिए 7,19,147 एनरोल्ड लोगों के डाटा और मेडिकल रिकॉर्ड को इस्तेमाल किया गया है। 

ये है वे 8 हेल्दी आदतें

शोधकर्ताओं के मुताबिक, इन आठ हेल्दी आदतों को अपनाने से आपकी उम्र में इजाफा होगा और इससे आप ज्यादा जी सकते है। ऐसे में आइए इन आदतों को एक-एक करके जान लेते है। 

शारीरिक रूप से सक्रिय रहना इस आदत में शामिल हैशारीरिक गतिविधियों में शामिल होना भी एक आदत हैधूम्रपान से दूरी बनाए रखनास्ट्रेस कम करना भी एक आदत हैहेल्दी खानपान भी इसमें शामिल हैनियमित तौर पर शराब के सेवन से बचना भी इस लिस्ट में शामिल हैनींद पूरी लेना भी एक आदत हैलोगों के साथ सोशल होना बातचीत करते रहना भी काफी जरूरी है

स्टडी में शोधकर्ताओं ने यह भी खुलासा किया है कि जो लोग इन आठ आदतों को अपनाते है उनमें अन्य लोगों के मुकाबले में मृत्यु दर में 87 फीसदी तक कमी पाई गई है। 

(Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इस आलेख में बताए गए तरीकों, सुझावों और विधियों का उपयोग करने से पहले कृपया एक चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से जरूर सलाह ले लें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब