लाइव न्यूज़ :

Health Tips: अगर बचना है किसी इंफेक्शन से तो छींक आने के बाद कर लें ये काम, रहेंगे फिट और संक्रम्रण मुक्त

By आजाद खान | Updated: March 2, 2023 18:36 IST

जानकारों की माने तो छींक आने के बाद कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना पड़ता है। अगर कोई इन बातों का ध्यान रखता है तो वह छींक के कारण होने वाले इंफेक्शन का शिकार हो जाता है। ऐसे में आइए उन बातों को नीचे जान लेते है।

Open in App
ठळक मुद्देहर किसी को छींक आना आम बात है। आपके छींके के आने के पीछे कई कारण होते है। ऐसे में छींक आने के बाद क्या-क्या करना चाहिए, आइए जान लेते है।

Sneezing Infection Precautions: हर किसी को छींक का आना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, ऐसे में अगर छींक आता है तो इसे गलत नहीं माने बल्कि छींक लिया करें। वैसे तो छींक के आने के पीछे तो कई कारण होते है, लेकिन आमतौर पर एलर्जी, डस्ट या तेज गंध के कारण ये ज्यादा होते है। कुछ अन्य मामले जैसे सर्दी और जुकाम में भी हमें छींक आते है, ऐसे में आपको इस हालत में डॉक्टर दिखाना जरूरी बन जाता है। 

हम सब को बचपन में यह सिखाया गया है कि जब भी हमें छींक आए को हमें रुमाल का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आप भी सुरक्षित रहेंगे और आपके आसपास वाले लोग भी किसी इंफेक्शन का शिकार नहीं होंगे। ऐसे में जब कभी भी किसी को छींक आती है तो इन बातों ध्यान रखना चाहिए ताकि इससे आप भी सेफ रहे और आपके पास वाले लोग भी किसी संक्रमण से सुरक्षित रहे। 

छींक के समय या उसके बाद इन बातों का रखें ध्यान

जानकार कहते है कि जितना हो सके इंफेक्शन से बचा करें, इससे आपके फायदा मिलेगा और आप किसी गंभीर बीमारी के चपेट में आने से बच सकते है। ऐसे में जब कभी भी आप बाहर जाएं या घर में ही रहें और आपको छींक आए तो आप छींक के तुरंत बाद मुंह पर रुमाल रख लें। आपके द्वारा ऐसा करने से आप और आपके आसपास के लोग किसी भी संक्रम्रण से बच सकते है। 

ऐसे में अगर हो सके तो आप तुरंत साबुन से हाथ धो लें। आपके द्वारा करीब 20 सेकेंड तक साबुन से हाथ धोने पर आपके हाथों में लगे वायरस के दूर होने की बात कही जाती है। इस कारण आप किसी वायरस के इंफेक्शन से बच जाते है। 

हाथ धोने से पहले न छुए किसी चीज को, करें सैनिटाइजर का इस्तेमाल 

इसके साथ जब कभी भी आपको छींक आए तो आप जब साबुन से हाथ धोने जाओ तो इस दौरान आप किसी और चीज को न छुए। आपके द्वारा ऐसा करने से यह संभावना ज्यादा बढ़ जाती है कि आपका इंफेक्शन आपके द्वारा छुए गई चीज में पड़ सकती है। 

इसके साथ आप जब भी बाहर जाएं या घर में ही रहें और छींक आए तो आप सैनिटाइजर का भी इस्तेमाल कर सकते है। इसलिए जब कभी भी आप बाहर जाएं तो अपने पास एक सैनिटाइजर जरूर रखें। यही नहीं अगर आपको बार-बार छींक आती है तो आप किसी ऐसी जगह चले जाएं जहां कम लोग हो या वहां कोई न हो। आपके द्वारा ऐसा करने से यह लाभ होगा कि आपके साथ वहां मौजूद और लोग भी किसी संक्रम्रण से बच सकते है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

 

टॅग्स :फिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यगर्मी में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित? जानिए जोखिम, सावधानियां और सही तरीका

स्वास्थ्यइलाज के अभाव में बदतर न होने पाएं मानसिक रोग

स्वास्थ्यछुट्टियों में भी फिट कैसे रहें, जिम और रूटीन बाधित होने पर अपनाएँ ये आसान उपाय

बॉलीवुड चुस्की73 की उम्र में भी बेहद फिट हैं जीनत अमान, इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया फिटनेस सीक्रेट!

स्वास्थ्यबिस्तर पर लेटते ही 2 मिनट में आएगी नींद, आर्मी वाले अपनाते हैं ये तरीका, जानें कितना असरदार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम