लाइव न्यूज़ :

US: खसरे की चपेट में अमेरिका, लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या, 900 मामले; 10 राज्यों में प्रकोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2025 14:17 IST

US: खसरा सबसे पहले श्वसन तंत्र को संक्रमित करता है और फिर पूरे शरीर में फैल जाता है

Open in App

US: अमेरिका के कई राज्यों में खसरे का प्रकोप देखा जा रहा है और यहां इसके मामले 900 के आस-पास पहुंचने वाले हैं। अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। रोग नियंत्रण केंद्र (सीडीसी) के अनुसार खसरे के पुष्ट मामलों की संख्या 884 है, जो 2024 में इस बीमारी की संख्या से तीन गुना अधिकहै। टेक्सास में तीन महीने से इसका प्रकोप जारी है और यहां सबसे अधिक मामले हैं, जहां मंगलवार तक 663 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

न्यू मैक्सिको, ओक्लाहामा और कैंसस में भी इसका प्रकोप फैल चुका है। पश्चिमी टेक्सास में दो बच्चों की खसरे से संबंधित बीमारियों के कारण मौत हो गई जिन्हें टीके नहीं लगे थे। न्यू मैक्सिको में भी खसरे से संबंधित बीमारी के कारण एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई जिसे टीका नहीं लगा था। इंडियाना, मिशिगन, मोंटाना, ओहायो, पेंसिल्वेनिया और टेनेसी में भी खसरे का सक्रिय प्रकोप है।

ऐसे राज्य जहां खसरे के तीन या उससे अधिक मामले हों, उन्हें इस बीमारी के सक्रिय प्रकोप वाले राज्यों में परिभाषित किया गया है। खसरा सबसे पहले श्वसन तंत्र को संक्रमित करता है और फिर पूरे शरीर में फैल जाता है, जिससे तेज बुखार, नाक बहना, खांसी, आंखों का लाल होना व आंखों से पानी बहना और शरीर में चकत्ते हो सकते हैं।

अधिकतर बच्चे खसरा होने के बाद ठीक हो जाते हैं, लेकिन संक्रमण से निमोनिया, अंधापन, मस्तिष्क में सूजन जैसी जटिलताओं के अलावा पीड़ित की मौत भी हो सकती है। खसरे के लिए कोई विशिष्ट उपचार नहीं है, इसलिए चिकित्सक आमतौर पर रोगी के लक्षणों को दूर करने, उसकी स्थिति को जटील होने से रोकने और उसे आरामदायक स्थिति में रखने का प्रयास करते हैं। 

टॅग्स :USअमेरिकाAmerica
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत