लाइव न्यूज़ :

क्या आप मोटापे से हैं परेशान? आज ही ऐसे मापें अपना वजन, जानें बीएमआई कैल्कुलेट करने का सरल तरीका व फार्मूला

By आजाद खान | Updated: February 7, 2022 18:43 IST

बीएमआई फॉर्मुले की मदद से यह पता चलता है कि आपका वजन सेहतमंद रूप से संतुलित है या नहीं। इससे आप अपना मोटापा आसानी से माप सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमोटापे को मापने का सबसे आसान तरीका बीएमआई है। बीएमआई फॉर्मुले की मदद से आप आसानी से अपना मोटापे की जांच कर सकते हैं।डॉक्टर भी इसे बीएमआई फॉर्मुले को इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं।

BMI Calculator: मोटापा कई लोगों के लिए आज भी सर दर्द बना हुआ है, ऐसे में वह कई उपाय कर चुके है ताकि उनका वजन घट (Weight Loss) सके। लेकिन इन सब के बावजूद बहुत कम ही लोग होते हैं जो अपने मोटापा कम करने में कामयाब हो पाते हैं। मोटापा को कम करने के लिए बीएमआई यानी बॉडी मास इंडेक्स बहुत जरूरी होता है। इससे आप अपने शरीर के मोटापे को सही से माप सकते हैं और इसके हिसाब से आप अपना वजन कम कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि क्या है यह बीएमआई और कैसे यह काम करता है। 

दरअलस, किसी भी शक्स के मोटापे को मापने या किसी के पतलेपन की जांच करने के लिए बीएमआई कैलकुलेटर चार्ट का इस्तेमाल किया जाता है। इससे यह पता चलता है कि असल में आपका वजन कितना होना चाहिए। यह कैलकुलेटर आपके उमर के आधार पर एक डेटा तैयार करता है जिससे आप अपने मोटापे को वजन कर सकते हैं और पता लगा सकते है कि असल में अभी आपका वजन कितना होना चाहिए। 

क्या है बीएमआई और कैसे करें अपना बीएमआई कैल्कुलेट (Body Mass Index (BMI) Calculator) 

बीएमआई क्या होता है? (BMI)

बॉडी मास इंडेक्स यानी बीएमआई एक पयमाना है जिससे आप आपने शरीर के मोटापे को माप सकते हैं। इसे मापने के लिए आपका वजन और ऊंचाई लगेगा। 

बीएमआई की क्या है जरूरत? ( Use of BMI)

आपके शरीर के मोटापे को नापने के लिए बीएमआई की जरूरत पड़ती है। इससे पता चलता है कि आपका वजन सेहतमंद रूप से संतुलित है, कम है या फिर ज्यादा है। इसके आधार पर ही आप अपने आहार और जीवनशैली में बदलाव कर अपने मोटापे को कंट्रोल कर सकते हैं। इसलिए इसकी बहुत जरूरत है। 

बीएमआई कैल्कुलेट करने का क्या है फॉर्मुला? (BMI Calculator Formula)

बीएमआई कैल्कुलेट करने का एक आसान सा फॉर्मुला है जिसके मदद से आप बहुत ही आसानी से अपने मोटापे को जान सकते हैं। इसे निकालने के लिए आपके शरीर का वजन और लंबाई की जरूरत पड़ती है। बीएमआई कैल्कुलेट करने फॉर्मुला नीचे दिया हुआ है। आप अपने हिसाब से इसमें संख्या भरे और तुरंत ही आपने मोटापे की जांच करें। 

बीएमआई = वजन (किलोग्राम) / (ऊंचाई X ऊंचाई (मीटर में)

(यह है आपका मोटापा= यहां पर आप अपना वजन डालें / यहां पर आप अपनी ऊंचाई भरें)

आइए इस फॉर्मुले को एक उदाहरण लेकर समझते हैं। मान लीजिए कि आपका वजन 65 किलो है और लंबाई 5.2 फीट यानी 1.58496 मीटर है। ऐसे में जब हम इस फिगर को ऊपर दिए हुए फॉर्मुले में डालेंगे तो उसका फल कुछ इस तरीके से निकलेगा 65/ 1.58496 X 1.58496 . इसके बाद जो नतीजा होगा वही आपका बीएमआई होगा। इसी नतीजे से आप अपना मोटापा का पता लगा सकते हैं। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सवजन घटाएंभोजनहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!