लाइव न्यूज़ :

अगर घटाना चाहते है वजन तो सुबह 7 बजे से 3 बजे तक ही खाएं हैवी मील, जानें वेट लॉस के चमत्कारी टिप्स

By आजाद खान | Updated: November 28, 2022 15:11 IST

जानकारों की माने तो वेट लॉस एक ऐसी समस्या है जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इससे काफी परेशान रहते है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए नीचे बताए गए टिप्स को फॉलो किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देवेट लॉस के लिए लोग क्या से क्या करते है। कई लोग भारी भरकम डाइट तो कई लोग जिम में पसीना बहाते है। लेकिन नीचे बताए गए टिप्स को कोई अगर फॉलो करता है तो इससे उसे लाभ मिल सकता है।

Weight Loss Tips: वजन कम करने के लिए लोग क्या से क्या करते है, कोई जिम करता है तो कोई भारी से भारी डाइट को फॉलो करते है। लेकिन इसके बावजूद भी कई लोग अपने वेट गेन को लेकर काफी परेशान रहते है। लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आप अपने खाने के समय में बदलाव कर लेंगे तो इससे आपको वेट लॉस करने में मदद मिलेगी। 

ईटदिसनॉटदैट में छपी एक लेख के अनुसार, अगर कोई अपने खाने के तरीके और समय में बदलाव करता है तो वह अपना वजन कम कर सकता है। लेख में इसे लेकर काफी अच्छे से उल्लेख किया गया है और कब खाना खाना चाहिए और खाने के लिए कौन-कौन सा समय काफी अच्छा है। आइए एक-एक करके इस पर चर्चा कर लेते है। 

सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक ही भारी खाना खाए 

लेख के अनुसार, जो लोग भारी खाना यानी हैवी मील खाना चाहते है, उन्हें सुबह के 7 बजे से लेकर शाम के 3 बजे तक ही इसे खा लेना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इस समय शरीर में मेटाबॉलिज्‍म बढ़ता है जिससे फैट जमा होता है। इस समय के अंदर ही शरीर में डाइजेशन अच्छे से काम करता है। 

यही कारण है कि लोगों को सुबह से लेकर शाम के 3 बजे के अंदर ऐसे मील करने को कहा जाता है। इससे आपका वेट तो कंट्रोल होता ही है साथ में ब्‍लड प्रेशर भी सही रहता है। इस हालत में जब आप शाम को 3 बजे खाना खा लेते है तो ऐसे में रात में भूक भी जरूर लगेगी, ऐसे में आप रात में 8 बजे ही खाना खा लें। इससे आपके शरीर को काफी फायदा मिलेगा। 

रात के 8 बजे के बाद शरीर को दें रेस्ट

आपको बता दें कि जब आप सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक खाना खाते रहते है और उसके आगे यानी रात 8 बजे के बाद जब आप कुछ नहीं खाते है तो इससे शरीर के साथ पेट को भी रेस्ट देते है। आपके द्वारा ऐसा करने से आपका मेटाबॉलिज्‍म अगले 8 घंटा रेस्ट करता है जिससे दूसरे दिन आपका शरीर ठीक रहता है और सही तरीके से आपके पेट काम भी करता है। ऐसा करने से आपके शरीर में फैट भी नहीं जमता और आपके वेट कम होता है। 

नाश्ता में लें अधिक से अधिक कैलोरी जानकारों की माने तो लोगों को उनके नाश्ते में ही ज्यादा से ज्यादा कैलोरी लेना चाहिए, लेकिन कई ऐसे लोग है जो नाश्ते के बजाय लंच और डिनर में ही कैलोरी ले लेते है। ऐसे में एक्सपर्ट्स ऐसा करने से मना करते है। उनके अनुसार, जब आप सुबह में नाश्ते में कैलोरी ले लेते है तो इससे आपके शरीर को पूरा दिन मिल जाएगा जिससे बॉडी में कैलोरी बर्न हो पाए। यही नहीं कई स्टडी में यह भी खुलासा हुआ है कि लोगों को नाश्ते में अधिक से अधिक प्रोटीन लेना चाहिए। 

टॅग्स :वजन घटाएंहेल्थ टिप्सडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब