लाइव न्यूज़ :

...और इस तरह 'हाथी' की चिंघाड़ को हमेशा के लिए खामोश कर गया मोटापा, नहीं रहे आपके प्यारे आजाद

By उस्मान | Updated: July 9, 2018 16:40 IST

उनका वजन ज्यादा था। माना जा रहा है कि मोटापे की वजह से उन्हें हार्ट अटैक आया जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।

Open in App

सब टीवी पर प्रसारित 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में डॉक्टर हंसराज हाथी का सुपरहिट किरदान निभाने वाले कवि कुमार आजाद का निधन हो गया है। स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आजाद अस्वस्थ थे और उन्हें मीरा रोड में वॉल्कहार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। बताया जा रहा है कि जिस समय उनको हार्ट अटैक आया वो छुट्टी पर थे। उन्होंने तबीयत का हवाला देते हुए शो के प्रोड्यूसर से सेट पर ना आने की बात कही थी। कवि कुमार ने छोटे पर्दे के साथ-साथ फिल्मों में भी काम किया है। वो आमिर खान के साथ मेला फिल्म में भी नजर आ चुके हैं। लेकिन उनको असली पहचान 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से ही मिली। उनके डायलॉग खाने-पीने से जुड़े हुए थे। उनका वजन ज्यादा था। माना जा रहा है कि मोटापे की वजह से उन्हें हार्ट अटैक आया जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की हालत हुई कुछ ऐसी, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

बचपन से मोटापे का शिकार थे आजाद

आजाद बचपन से मोटापे का शिकार थे। मोटापे की वजह से दोस्त उनका खूब मजाक बनाया करते थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनका वजन लगभग 254 किलो था। इससे राहत पाने के लिए उन्होंने साल 2010 में सर्जरी कराई। इसके बाद उनका 80 किलो रह गया था।  

मोटापे से हार्ट अटैक का खतरा

मोटापा स्वस्थ जीवन के लिए हानिकारक होता है। वजन बढ़ने से दिल का आकार भी बढ़ता है। दिल के आकार के बढ़ जाने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा होता है। लंदन के क्वीन मैरी विश्वविद्यालय और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया है कि वजन बढ़ने से दिल आठ ग्राम तक भारी हो जाता है जबकि उसके आकार में पांच प्रतिशत तक की वृद्धि हो जाती है। एक बड़े और भारी दिल का सीधा असर धकड़नों पर पड़ता है, जिससे दिल का दौरा पड़ने का जोखिम बना रहता है।

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फैंस के लिए खुशखबरी, इस अंदाज में शो में वापसी करेंगी चहेती 'दयाबेन'

मोटापे के अन्य नुकसान

शोधकर्ताओं के अनुसार, आम लोगों की तुलना में मोटापे से ग्रसित लोगो में चोट लगने का डर अधिक होता है, साथ ही उन्हें काम के दौरान लंबे ब्रेक की जरूरत भी पड़ती है। मोटापे के कारण शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बड़ जाती है जो रक्तवाहिनी नाड़ियो को संकरा कर हृदयघात का कारण बनती है। शरीर में बढ़ी हुई वसा कैंसर को पैदा करने वाले रसायन कारसिनोजेनिक का आश्रय स्थल है। एक शोध के अनुसार यह भी कहा गया है कि मोटे लोगो में रक्त का संचार धीरे होता है जिससे उनमें ऑक्सीजन का संचार ठीक से नहीं हो पाता है और थोड़ा ही चलने पर उनकी सांस चलने लगती है या वो हापने लगते है। अगर आपका वजन सामान्य से एक किलोग्राम भी अधिक है तो आपके घुटनों पर आठ गुना दबाव बढ़ता है, जिससे घुटने में दर्द सूजन बनी रहती है।

(फोटो- सोशल मीडिया) 

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्य अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?