लाइव न्यूज़ :

गर्मी से बचने, धूप में भी शरीर को ठंडा रखने के लिए करें ये 5 योगासन

By उस्मान | Updated: April 20, 2018 12:25 IST

गर्मियों में अगर आप अपने शरीर को लंबे समय तक ठंडा रखना चाहते हैं, तो आपको यह योगासन करने चाहिए।

Open in App

गर्मी का मौसम जारी है और अगले छह महीनों तक तेज गर्मी पड़ने वाली है। जाहिर है इन दिनों तेज धूप और पसीने से जीवन मुश्किल हो जाता है। इसमें कोई शक नहीं है कि गर्मी से बचने के लिए ठंडी चीजों का खूब सेवन करते होंगे लेकिन उनका असर उनके खाने तक ही रहता है। अगर आप अपने शरीर को लंबे समय तक ठंडा रखना चाहते हैं, तो आपको कुछ योगासन करने चाहिए। योग एक्सपर्ट नेहा भटनागर आपको कुछ योगासन बता रही हैं जिनसे आपको अपने शरीर को ठंडा रखने और गर्मी से बचने में मदद मिल सकती है।  

1) शीताली प्राणायाम

इसे करने के लिए अपनी जीभ को बाहर लाएं और जीभ के किनारों को ऊपर की तरफ जीभ के केंद्र की ओर ले जाएं। मुंह से सांस लें, सांस थामें रखें और धीरे-धीरे नाक के माध्यम से सांस छोड़ें। 5-10 बार दोहराएं। ब्रीदिंग टेक्निक से बॉडी पर कूलिंग इफेक्ट पड़ता है।

2) शीतकारी प्राणायाम

अपना मुंह खोलें और अपने दांतों को दबाकर रखें। जीभ को अपने दांतों के खिलाफ दबाएं और अंदर सांस लें। अपने मुंह को बंद करें और नाक के जरिए सांस छोड़ें। अगर आप किसी ऐसी जगह हैं जहां आपको पानी नहीं मिल सकता है, तो यह योगासन आपके लिए पानी कम काम कर सकता है। आपको बस यह योगासन करना है। 

3) चन्द्रभेदी प्राणायाम

सीधे हाथ के अंगूठे से नाक के सीधे छिद्र को बंद करें। अब नाक के बाएं छिद्र से सांस लें और दाएं छिद्र से छोड़ें। अब रिंग फिंगर से नाक के बाएं छिद्र को बंद करें और दूसरे छिद्र से सांड छोड़ें। इसे 5-10 बार दोहराएं। इस ब्रेडिंग टेक्निक से कूलिंग इफेक्ट पड़ता है।

4) शवासन

अपनी पीठ के बल लेट जाएं। इसके बाद अपना सीधा पैर उठाएं और धीरे-धीरे सिर अपने सिर को आगे बढ़ाएं। इस पोजीशन में आराम करें। बीस मिनट बाद, जब आप रिलैक्स हो जाएं, तो दाहिनी तरफ मुड़ें और धीरे-धीरे उठने की कोशिश करें। 

5) बैठकर और लेटकर योगासन

आप बैठने वाले योगासन जैसे शिशुआसन, बटरफ्लाई पोज, अर्ध मत्स्येन्द्रासन कर सकते हैं। इसके अलावा लेटकर करने वाले पोज जैसे पवनमुक्तासन कर सकते हैं। सूर्य नमस्कार का मध्यम गति से अभ्यास किया जा सकता है। 

इस बात का रखें ध्यान 

नियमित रूप से इन योगासन को करने से ना केवल शरीर को ठंडा रखने में मदद मिलती है बल्कि आपका श्वसन तंत्र भी दुरुस्त रहता है और आपको सांस से जुड़ी समस्याओं से बचने में मदद मिलती है। 

(फोटो-पिक्साबे) 

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ से बाहर मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के साथ मैच, टीम से बाहर क्विंटन डिकॉक और-राज अंगद बावा

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत