लाइव न्यूज़ :

कैंसर का इलाज करा रही सोनाली बेंद्रे की हुई ऐसी हालत, फोटो देख रो पड़ेंगे

By उस्मान | Updated: August 6, 2018 14:14 IST

अगर आपको याद हो तो सोनाली ने सोशल मीडिया के माध्‍यम से खुद को कैंसर होने की खबर दी थी। बीमारी का ऐलान करने के बाद से सोनाली बेंद्रे अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर अकसर अपडेट देती नजर आतीं हैं।

Open in App

अमेरिका के न्यूयॉर्क में मेटास्टेटिक कैंसर का इलाज करा रही बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने अपना सिर मुंडवाया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पहली बार बाल्ड लुक में फोटो शेयर की है। ये तस्वीर पहली नजर में चौंका देने वाली है। साथ ही उन्होंने एक भावुक मैसेज लिखा है। प‍िछले द‍िनों सोनाली ने शॉर्ट हेयर में एक तस्वीर शेयर की थी, ज‍िसे उन्होंने ट्रीटमेंट का पार्ट बताया था। अगर आपको याद हो तो सोनाली ने सोशल मीडिया के माध्‍यम से खुद को कैंसर होने की खबर दी थी। बीमारी का ऐलान करने के बाद से सोनाली बेंद्रे अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर अकसर अपडेट देती नजर आतीं हैं। सोनाली ने अपने पोस्ट में #BaldIsBeautiful का हैशटैग यूज किया और अपने फैन्स को जानकारी दी है कि अब उन्हें तैयार होने में जरा भी वक्त नहीं लगता, क्योंकि उन्हें अब बाल नहीं सवारने होते।

फ्रेंडशिप डे के अवसर पर सोनाली ने अपने दो करीबी दोस्त गायत्री जोशी और सुजैन खान के साथ तस्वीर जारी की है, इसमें तीनों किसी रेस्त्रां के बाहर बैठी दिख रही हैं। इस तस्वीर में सोनाली पहली बार बाल्ड लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लैक कलर का आउटफिट पहन रखा है। सोनाली ने इस तस्वीर के साथ एक लंबा कैप्शन लिखा है, जिसमें वह हर अच्छे बुरे वक्त में साथ निभाने के लिए अपने दोस्तों का धन्यवाद देतीं नजर आ रहीं हैं। सोनाली ने लिखा है कि बीमारी की वजह से उन्हें बेहद दर्द झेलना पड़ता है, लेकिन उनकी जिंदगी में ऐसे दोस्त और प्यार करने वाले हैं, जो हर वक्त उनके साथ चट्टान की तरह खड़े रहते हैं।

इलाज की प्रक्रिया के दौरान सोनाली को अपने लंबे बाल कटवाने पड़े, जिसके कुछ विडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर भी किए। एक तरफ जहां सोनाली बेंद्रे के फैंस और बॉलिवुड के कई सिलेब्रिटीज़ मेसेज भेजकर उन्हें हिम्मत देने की कोशिश कर रहे हैं, दूसरी ओर, सलमान खान ने सोनाली को प्यार भरा और इमोशनल मेसेज भेजा है।

 

सलमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोनाली का बाल कटवाने वाला विडियो शेयर करते हुए लिखा, 'सोनाली बेंद्रे एक कड़े फाइटर की तरह कैंसर से लड़ रही हैं और कहती हैं कि वह हर दिन को एक चुनौती के रूप में स्वीकार कर लड़ रही हैं और जंग जीत रही हैं। सोनाली मेरी तरफ से तुम्हें ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं। तुम्हें इससे लड़ने के लिए खूब ताकत मिले।' 

इसी बीच एक रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि सोनाली की लापरवाही की वजह से ही उन्हें कैंसर हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार लापरवाही के कारण ही उन्हें इस बीमारी का इस स्टेज पर आने के बाद पता चला है। खबर है कि उन्हें काफी लंबे समय से शरीर में दर्द की शिकायत थी, जिसे वो अनदेखा करती रहीं। जब उनकी ये बीमारी खतरनाक स्टेज पर पहुंच गई तो उन्होंने टेस्ट करवाए, जिसमें उन्हें कैंसर होने की खबर सामने आई। रिपोर्ट के अनुसार, अगर वे समय से जांच करवा लेती तो शायद उन्हें काफी पहले से इस बीमारी का पता चल जाता और उन्हें समय पर इलाज कराने में मदद मिल जाती। 

बताया जा रहा है कि उन्हें मेटास्टेटिस कैंसर हुआ है। मेटास्टेटिस कैंसर का मतलब यह है कि कैंसर सेल्स जहां बनती हैं वो उस हिस्से से ब्लड के जरिए अन्य हिस्सों में फैल जाती हैं। इसके लक्षणों में हड्डियों में दर्द रहना, सिरदर्द होना, दौरे, या चक्कर आना, सांस में कमी महसूस होना और पेट में सूजन होना शामिल हैं। 

एक्सपर्ट के अनुसार, अगर किसी भी महिला को इस तरह के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इस तरह का कोई भी लक्षण महसूस होने पर तुरंत जांच करानी चाहिए ताकि सामने आने वाले बड़े खतरे से बचा जा सके। 

(फोटो- सोशल मीडिया) 

टॅग्स :सोनाली बेन्द्रेकैंसरअमेरिकासलमान खानअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

स्वास्थ्य अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया