लाइव न्यूज़ :

एक ही जगह पर घंटों बैठे रहना सेहत के लिए हानिकारक! जानें फिजिकल एक्टिविटी न करने के नुकसान

By आजाद खान | Updated: July 30, 2023 11:43 IST

जानकारों एक ही जगह पर घंटों तक बैठे रहना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। ऐसे में हर एक घंटे पर ब्रेक लेकर लोगों को टहलने की सलाह दी जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देएक ही जगह पर घंटों बैठे रहना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे आपको कार्डियोवैस्कुलर डिजीज के साथ कई और बीमारियां भी हो सकती है। जानकार बीच-बीच में ब्रेक लेकर टहलने की सलाह देते है।

Health Tips: आजकल लोगों का काम ही ऐसा हो गया है कि वे एक ही जगह पर घंटों तक बैठे रह जाते है। चाहे वे ऑफिस में काम करते हो या फिर घर में ही काम करते हो, लगातार घंटों तक एक ही जगह बैठे रहना लोगों में अब आम हो गया है। 

लेकिन क्या आप ये जानते है कि यह एक खराब आदत है और इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। जानकारों की अगर माने तो कोई भी फिजिकल एक्टिविटी नहीं करने पर लोगों को गंभीर बीमारियां हो सकती है। ऐसे में आइए जानते है कि घंटों एक ही जगह बैठे रहने से क्या नुकसान होता है। 

क्या कहते है स्टडी

एक स्टडी में यह दावा किया गया है कि जो कोई भी शख्स लगातार कई घंटों तक एक ही जगह पर बैठे रहता है तो इस हालत में उसे कार्डियोवैस्कुलर डिजीज होने का खतरा बन जाता है। यही नहीं वह कई और बीमारियों में भी घिर सकता है। 

एक्सपर्ट्स के अनुसार, हर किसी को एक ही जगह पर घंटों बैठे नहीं रहना चाहिए बल्कि उन्हें हर एक घंटे पर पांच से 10 मिनट के लिए चलना या फिर वॉक करना चाहिए। कुछ केसेस में ऐसा भी देखा गया है कि जो लोग चलने का काम नहीं करते है और घंटों एक ही जगह पर बैठे रहते है तो उन्हें दिल की बीमारी भी होने का खतरा बना रहता है। 

ये हो सकती है बीमारियां

इस तरीके से आपके एक ही जगह पर बैठे रहने पर आपको एथेरोस्क्लेरोसिस की बीमारी भी हो सकती है। इस बीमारी में आपकी घमनियां सिकुड़ने लगती है जिससे ब्लड फ्लो प्रभावित होता है। इससे स्‍ट्रोक, पेरिफेरल वैस्कुलर डिजीज और हार्ट अटैक का रिस्क काफी बढ़ जाता है। 

इस तरीके से बैठे रहने पर आपके शरीर में खून जमने लगता है जिसे डीप वेन थ्राम्बोसिस भी कहा जाता है। इससे आपका शरीर का नीचला हिस्सा ज्यादा प्रभावित होता है। 

एक ही जगह पर बैठे रहने पर आपको हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक, स्ट्रोक, दिल की बीमारी, किडनी में समस्या, लिवर की दिक्कतें आदि की भी परेशानी हो सकती है। यही नहीं ज्यादा देर एक ही जगह पर बैठे रहने पर आपके शरीर में चर्बी जम सकती है जिससे आप में मोटापा हो सकता है।

(Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इस आलेख में बताए गए तरीकों, सुझावों और विधियों का उपयोग करने से पहले कृपया एक चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से जरूर सलाह ले लें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब