लाइव न्यूज़ :

35 की उम्र में भी काफी हेल्दी और फिट हैं शर्लिन चोपड़ा, जानें उनके फिटनेस सीक्रेट्स

By उस्मान | Updated: September 4, 2019 14:44 IST

भला शर्लिन जैसा होता एंड सेक्सी फिगर पाने का किस लड़की का सपना नहीं होगा, लेकिन इसके लिए स्ट्रिक्ट वर्कआउट रूटीन जरूरी है.

Open in App

बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा अपनी सेक्सी अदाओं के लिए काफी जानी जाती हैं। वो अक्सर अपने हॉट एंड सेक्सी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। 'कामसूत्र' जैसी कई हिंदी और तेलगु फिल्में करने वाली शर्लिन अपने स्लिम एंड सेक्सी बिकिनी फिगर के लिए भी जानी जाती हैं।

शर्लिन बेशक ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आती हों लेकिन 35 साल की यह बिंदास अदाकारा सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों के लिए बोल्ड फोटो और वीडियो परोसती रहती हैं। उनके जैसा स्लिम एंड सेक्सी फिगर पाने का भला किस लड़की का सपना नहीं होगा? लेकिन इसके लिए वो काफी मेहनत करती हैं और इस बात का अंदाजा आप उनकी कोई भी फोटो देखकर लगा सकते हैं। चलिए जानते हैं कि उनके गजब के फिगर का क्या राज़ है।

शर्लिन चोपड़ा का वर्कआउट प्लान

योगशर्लिन चोपड़ा को योग करना बहुत पसंद है। वो रोजाना आधा घंटा योगासन करती हैं। इससे उन्हें शरीर के साथ-साथ दिमाग को शांत रखने है और विभिन्न बीमारियों से बचने में मदद मिलती है।

रनिंगउन्हें ट्रेडमिल पर रनिंग करना अच्छा लगता है। इसके अलावा रोजाना साइकल भी चलाती हैं। शर्लिन का मानना है कि किसी को हार्ड वर्कआउट रूटीन की बजाय नॉर्मल रूटीन फॉलो करना चाहिए जिसका नियमित रूप से पालन भी करना चाहिए।

कार्डियोशर्लिन का कहना है कि अगर आप बिगनर हैं, तो आप सिर्फ पांच मिनट के वर्कआउट रूटीन से शुरुआत कर सकते हैं। इसके बाद इसे बढ़ाकर स्ट्रेचिंग का समय 30 से 45 मिनट करना चाहिए। कुछ समय बाद आप इसे एक घंटे तक ले जा सकते हैं।

स्विमिंगशर्लिन चोपड़ा को स्विमिंग करना अच्छा लगता है। उन्हें जब भी समय मिलता है तो स्विमिंग जरूर करती हैं। शर्लिन का मानना है कि स्विमिंग न सिर्फ कैलोरी बर्न करने बल्कि सांस संबंधी परेशानियों से निजात पाने का बेहतर तरीका है।

शर्लिन चोपड़ा का डाइट प्लान

शर्लिन अपनी डाइट को लेकर बेहद सतर्क रहती हैं। उनका मानना है कि हेल्दी और फिट रहने के लिए एक्सरसाइज के साथ बेहतर डाइट लेना बहुत जरूरी है। येही वजह है वो बाहर की अन्हेल्दी चीजें खाने से बचती हैं और अपने खाने में घर पर बनी चीजें शामिल करती हैं। उनकी खाने में प्रोटीन, कार्ब्स और फाइबर से भरपूर चीजें शामिल होती हैं। उनकी डाइट में चिकन, मछली, दाल, ब्राउन राइस, सलाद, बाजरा रोटी, अंकुर और फल शामिल होती हैं।

शर्लिन का फिटनेस मंत्र

शर्लिन का मानना है कि हेल्दी और फिट रहने का सबसे बेहतर उपाय अनुशासन और त्याग है। यानी अगर आप कोई प्लान बना लेते हैं, तो आपको उस पर अमल करना चाहिए। यकीनन इससे आपको लाभ होगा।

टॅग्स :शर्लिन चोपड़ाफिटनेस टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्सवजन घटाएंहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब