लाइव न्यूज़ :

2,23,826 कर्मचारी और 6,172 पेंशनभोगी को राहत, 'आयुष्मान असम मुख्यमंत्री लोक सेवक आरोग्य योजना' के तहत कैशलेस उपचार सुविधा शुरू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2025 12:27 IST

मुख्यमंत्री ने कहा कि असम सरकार जल्द ही अपना वेतन आयोग गठित करेगी ताकि राज्य सरकार के कर्मचारी केंद्र द्वारा घोषित तिथि से ही लाभ प्राप्त करना शुरू कर सकें। 

Open in App
ठळक मुद्दे2023 में शुरू की गई इस योजना में अब तक केवल प्रतिपूर्ति (रीइंबर्समेंट) की सुविधा थी।बेहतर सेवा के लिए इस योजना को और मजबूत तथा उन्नत बनाती रहेगी।

गुवाहाटीः असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने राज्य के लाखों कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और उनके आश्रितों के लिए 'आयुष्मान असम मुख्यमंत्री लोक सेवक आरोग्य योजना' के तहत कैशलेस उपचार सुविधा शुरू की है। मुख्यमंत्री ने बुधवार शाम को योजना की शुरुआत करते हुए कहा कि इसके तहत लाभार्थी न केवल असम के चुनिंदा सूचीबद्ध अस्पतालों में बल्कि देश भर के प्रमुख निजी अस्पतालों में भी कैशलेस चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। 2023 में शुरू की गई इस योजना में अब तक केवल प्रतिपूर्ति (रीइंबर्समेंट) की सुविधा थी।

उन्होंने कहा कि अब तक 2,23,826 कर्मचारी और 6,172 पेंशनभोगी इस योजना के तहत पंजीकरण करा चुके हैं और इसके तहत कभी भी पंजीकरण कराया जा सकता है। शर्मा ने कहा कि सरकार जरूरत के समय कर्मचारियों की बेहतर सेवा के लिए इस योजना को और मजबूत तथा उन्नत बनाती रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि असम सरकार जल्द ही अपना वेतन आयोग गठित करेगी ताकि राज्य सरकार के कर्मचारी केंद्र द्वारा घोषित तिथि से ही लाभ प्राप्त करना शुरू कर सकें। 

टॅग्स :असमहेमंत विश्व शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकांग्रेस नेता पवन खेड़ा को राहत?, सुप्रीम कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

कारोबार150 साल बाद कान्हा टाइगर रिजर्व में जंगली भैंसा?, सीएम मोहन यादव बोले-ईको-सिस्टम के साथ-साथ टूरिज्म पर...

भारतAssam HS Result 2026: 330794 छात्रों में से कुल 81.54% छात्र उत्तीर्ण, स्कोर और मार्कशीट की जांच कैसे करें?

भारतपवन खेड़ा की अग्रिम ज़मानत याचिका खारिज, सरमा ने कहा-कोई टिप्पणी नहीं, अगर मैं सत्ता में वापस आया तो 4 मई के बाद ही रिव्यू करूंगा, वीडियो

भारतपवन खेड़ा को नहीं मिली राहत, गुवाहाटी HC ने खारिज की जमानत याचिका, सीएम हिमंता की पत्नी से जुड़ा है मामला

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसर्जरी से स्मार्ट दिखने की बढ़ती लालसा 

स्वास्थ्यभूलकर भी न करें इन 4 फलों का मेल, सेहत को हो सकता है भारी नुकसान

स्वास्थ्यक्या आप हीट स्ट्रोक और हीट एग्जॉस्टशन में अंतर जानते हैं? पहचानें लक्षण और बचने के उपाय

स्वास्थ्य13 जिलों के 339 स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट पर रखा, 30 से अधिक अस्पतालों में लू के मरीजों के लिए पांच बिस्तरों वाले विशेष ‘कूल रूम’, दिल्ली में भीषण गर्मी को लेकर एक्शन

स्वास्थ्यचेचक और पोलियो के बाद अब मलेरिया को विदा करने की बारी