लाइव न्यूज़ :

नियमित और छोटी झपकी से आपका दिमाग 6.5 साल ज्यादा रह सकता है जवां! अध्ययन में हुआ खुलासा

By आजाद खान | Updated: July 5, 2023 11:45 IST

इस स्टडी में शोधकर्ताओं ने पाया कि नियमित और छोटी झपकी से ध्यान, समस्या-समाधान और क्रिएटिविटी को बढ़ने में मदद मिलती है। यही नहीं इस कारण आपके दिमाग का हेल्थ भी सुधरता है।

Open in App
ठळक मुद्देनियमित और छोटी झपकी को लेकर एक स्टडी सामने आई है। स्टडी में पाया गया है कि ऐसा करने से आपका दिमागर 6.5 साल ज्यादा जवां रह सकता है। यही नहीं इससे दिमाग को कई और फायदे भी मिल सकते है जिससे आपका शरीर भी ठीक रहेगा।

Health News:  शोधकर्ताओं ने नियमित झपकी यानी लगातार हल्की नींद लेने को लेकर एक नया खुलासा किया है। इस खुलासे में यह बात सामने आई है कि जो लोग दिन में नियमित झपकी लेते हैं उनका दिमाग जल्दी बुढ़ा नहीं होता है और वह 6.5 साल की और देरी के बाद बुढ़ा होता है। 

इस अध्ययन में 45 साल से ज्यााद उम्र वाले दो हजार लोगों को शामिल किया गया था। स्टडी में कई और खुलासे हुए है जिससे नियमित झपकी के और फायदों के बारे में जानकारी मिली है। ऐसे में आइए जानते है कि इस स्टडी में और क्या-क्या खुलासा हुआ है। 

अध्ययन में ये बाते सामने आई है

यूके के यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन, उरुग्वे के रिपब्लिक यूनिवर्सिटी और मैसाचुसेट्स के ब्रॉड इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं ने नियमित झपकी को लेकर एक शोध किया था। इस शोध में यह साफ हुआ है कि जो लोग दिन में लगभग 20 से 30 मिनट तक छोटी झपकी लेते हैं, उनमें मानसिक क्षमताएं उन लोगों के समान होती हैं जो उनसे 6.5 वर्ष छोटे हैं। 

ऐसे में नियमित झपकी लेने से उनकी सोच और याद रखने की कौशल पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता दिखा है। शोध करने वाले ग्रुप का मानना है कि नियमित झपकी दिमाग के कायाकल्प और यादों के समेकन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

नियमित और छोटी झपकी के और फायदे

शोधकर्ताओं ने यह भी कहा है कि नियमित और छोटी झपकी की कई और फायदे भी देखे गए है। उनके अनुसार, नियमित और छोटी झपकी से ध्यान, समस्या-समाधान और क्रिएटिविटी को बढ़ाने में मदद मिलती है। इस कारण आपके दिमाग का हेल्थ भी सुधरता है और आपको बुढ़ापे के वजह से कमजोर दिमाग को सही से काम करने में मदद भी मिलती है। 

इस शोध को करने के पीछे शोधकर्ताओं का उद्देश्य था कि हमारे शरीर पर पर्याप्त नींद का क्या महत्व है और इससे हमारे दिमाग के हेल्थ पर कितना असर पड़ता है, वे यह जानना चाहते थे। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाओं कीLokmat Hindi News पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब