लाइव न्यूज़ :

'भारी-भरकम' राम कपूर ने इस खास तरीके से कम किया 25 किलो से ज्यादा वजन

By उस्मान | Updated: July 10, 2019 12:39 IST

छोटे पर्दे पर भारी-भरकम दिखने वाला यह बंदा इन फोटो में बेहद स्लिम और फिट नजर आ रहा है। इससे उन करोड़ों लोगों को प्रेरणा मिलेगी जो आलस या किसी वजह से वजन कम करने के लिए मेहनत करने से कतराते हैं। 

Open in App

'बड़े अच्छे लगते हैं' टीवी सीरियल से अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता राम कपूर इंटरनेट पर छाये हुए हैं। इसकी वजह है उनका वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन। राम ने हाल ही में कुछ फोटो शेयर सभी को चौंका दिया है। छोटे पर्दे पर भारी-भरकम दिखने वाला यह बंदा इन फोटो में बेहद स्लिम और फिट नजर आ रहा है। इन फोटो को देखकर यकीनन आंखों को विश्वास नहीं हो रहा है। लेकिन यह सच है। राम ने कड़ी मेहनत करके अपना वजन कम किया है। 

इन फोटो में साफ दिख रहा है कि राम का चेहरा काफी पतला हो गया है और उनका भारी शरीर भी एकदम फिट नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, अब उनका लुक पूरी तरह चेंज हो गया है। अब उनके चेहरे पर फ्रेंच दाढ़ी नहीं है और पहले की तुलना में काफी हैंडसम दिख रहे हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि यह अजूबा कैसे हुआ है। यकीनन 45 साल के राम के वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन से उन करोड़ों लोगों को प्रेरणा मिलेगी जो आलस या किसी वजह से वजन कम करने के लिए मेहनत करने से कतराते हैं।

ऐसा था राम कपूर का वर्कआउट प्लान

इसमें कोई शक नहीं है कि मोटापा उनकी जान का दुश्मन बना हुआ था। इसकी वजह से उन्हें हमेशा हंसी का पात्र बनना पड़ता था। हालांकि उन्होंने वजन कम करने के लिए कभी कोई उपाय नहीं किया लेकिन हाल ही में उन्होंने अचानक जिम जाना शुरू कर दिया। वहां उन्होंने जमकर हैवी वेट ट्रेनिंग की। इतना ही नहीं कार्डियो के जरिए उन्होंने खूब पसीना बहाया।

ऐसा था राम कपूर का डाइट प्लान

जिम के बाद राम 16 घंटे तक कुछ नहीं खाते थे और अपनी कैलोरी का ख़ास ध्यान रखते थे। इस बीच उन्होंने उपवास रखने का नियम भी फॉलो किया जिससे उन्हें अपने खानेपीने की टाइमिंग में सुधार करने में मदद मिली। राम कपूर ने उपवास रखने का 16/18 नियम फॉलो किया। इस मतलब है कि वो रोजाना 16 घंटे उपवास रखते थे और केवल दोपहर या सुबह 7 से 8 के बीच खाते थे।  

टॅग्स :वजन घटाएंहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?