लाइव न्यूज़ :

Pune-Solapur GBS: जीबीएस से एक की मौत, 16 मरीज वेंटिलेटर पर?, 68 पुरुष और 33 महिला संक्रमित, 25,578 घरों का सर्वेक्षण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 27, 2025 10:28 IST

Pune-Solapur GBS: संक्रमित लोगों में 68 पुरुष और 33 महिलाएं शामिल हैं। 16 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुणे में संक्रमित हुआ। सोलापुर में मौत हो गई।पुणे में जीबीएस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर रविवार को 101 हो गई।व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है जिसके संक्रमित होने का संदेह था।

पुणेः महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में ‘गुइलेन-बैरे सिंड्रोम’ (जीबीएस) से पीड़ित एक और व्यक्ति की मौत हो गई है तथा पुणे में रोग प्रतिरोधी क्षमता संबंधी इस विकार से पीड़ित लोगों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह महाराष्ट्र में जीबीएस के कारण हुई मौत का संभवत: पहला मामला है। एक अधिकारी ने विस्तार से जानकारी दिए बिना बताया कि सोलापुर का रहने वाला यह व्यक्ति पुणे आया था। ऐसा संदेह है कि वह पुणे में संक्रमित हुआ। उन्होंने बताया कि सोलापुर में उसकी मौत हो गई।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने कहा, ‘‘पुणे में जीबीएस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर रविवार को 101 हो गई। संक्रमित लोगों में 68 पुरुष और 33 महिलाएं शामिल हैं। इनमें से 16 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। सोलापुर में एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है जिसके संक्रमित होने का संदेह था।’’

इस बीच, त्वरित प्रतिक्रिया दल (आरआरटी) और पुणे नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी प्रभावित सिंहगढ़ रोड के इलाकों में संक्रमण के मामलों पर नजर रखे हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि अब तक कुल 25,578 घरों का सर्वेक्षण किया गया है, जिनमें पुणे नगर निगम सीमा में आने वाले 15,761 घर, चिंचवड नगर निगम सीमा में आने वाले 3,719 घर और जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाले 6,098 घर शामिल हैं। जीबीएस एक दुर्लभ विकार है, जिसमें शरीर के हिस्से अचानक सुन्न पड़ जाते हैं और मांसपेशियों में कमजोरी हो जाती है।

इसके साथ ही इस बीमारी में हाथ पैरों में गंभीर कमजोरी जैसे लक्षण भी होते हैं। चिकित्सकों ने बताया कि आम तौर पर जीवाणु और वायरल संक्रमण जीबीएस का कारण बनते हैं क्योंकि वे रोगियों की प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर करते हैं।

टॅग्स :PuneMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत