लाइव न्यूज़ :

पेट फूलने की समस्या में आप खाएं पत्तेदार साग, खीरा और खरबूजे, दही, अजवाइन, सौंफ और अदरक भी है ब्लोटिंग में बहुत लाभदायक, जानें Bloating के घरेलू इलाज

By आजाद खान | Updated: July 6, 2022 16:22 IST

Stomach Bloating: जानकारों की माने तो अगर किसी को पेट फूलने और ब्लोटिंग की समस्या लंबे समय है तो यह एक गंभीर रूप ले सकता है। ऐसे में इसका इलाज करवाना जरूरी बन जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देपेट फूलने और ब्लोटिंग कभी-कभी गंभीर रूप ले लेती है। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपाय को भी अपना सकते हो। अगर फिर भी इससे आपको आराम न मिलें तो आप ऐसे में डॉक्टर को दिखा सकते है।

Stomach Bloating: ब्लोटिंग यानी पेट फुलने की समस्या बहुत ही आम समस्या है। इस के चलते आपको एसिडिटी और अपच की समस्या भी हो सकती है। वैसे तो ब्लोटिंग या पेट फुलने की समस्या कोई गंभीर समस्या नहीं है, लेकिन लंबे समय से अगर आप इससे जूझ रहे है तो ऐसे में आपको कुछ घरेलू उपाय को ट्राई करना चाहिए। आइए आज के इस पोस्ट में हम पर चर्चा करते है। 

पेट फूलने की समस्या पर ट्राई करें यह उपाय (Stomach Bloating Remedies)

जब कभी भी आपको ब्लोटिंग या पेट फुलने की समस्या हो तब आप नीचे बताए गए घरेलू उपाय को अपना सकते है। इससे आपकी यह परेशानी बहुत हद तक दूर हो सकती है। 

1. पानी वाले फल और सब्जियां को ज्यादा खाएं (Eat Watery Vegetables Fruits)

हेल्थ एक्सपर्ट्स की अगर माने तो जिन लोगों को पेट फूलने और ब्लोटिंग की समस्या है, उन्हें पानी वाले फल और सब्जियां को ज्यादा खाना चाहिए। इन फल और सब्जियों में पत्तेदार साग, खीरा, खरबूजे, तरबूज, संतरा, मौसमी और जामुन शामिल है। इसके लगातार सेवन करने से आपकी ब्लोटिंग यानी पेट फुलने की समस्या बहुत हद तक दूर हो सकती है। 

2. प्रोबायोटिक वाली चीजों को ज्यादा खाएं (Use Probiotic Things)

किमची, सौकरकूट, दही, केफिर और कोम्बुचा जैसी प्रोबायोटिक चीजें पेट फूलने और ब्लोटिंग जैसी समस्या को खत्म करने में काफी मददगार साबित होता है। ये चीजें आपकी पाचन संबंधी परेशानियों को दूर करते है। इसलिए इसे जितना हो सके इस्तेमाल करना चाहिए। 

3. हर्ब्स को भी कर सकते है इस्तेमाल (You can Use Herbs)

इस समस्या में कुछ घरेलू हर्ब्स भी काफी असरदार साबित हो सकती है। ऐसे में आप जीरा, अजवाइन, सौंफ, अदरक और अजमोद का सेवन कर सकते है। अगर जो कोई भी इन बताए गए हर्ब्स को पीस कर गर्म पानी के साथ उपयोग करे तो उसकी गैस, ब्लोटिंग औप पेट फूलने की समस्या दूर हो सकती है। 

4. कब्ज भी हो सकता है कारण (Constipation May Also Reason)

कई मामलों में ऐसा देखा जाता है कि अगर ब्लोटिंग या पेट फूलने की समस्या हो तो उस हालत में इसका कारण कब्ज भी हो सकता है। कब्ज के कारण ही हो सकता है कि आपको यह समस्या होती है। ऐसे में जल्द से जल्द् आप अपने कब्ज का इलाज करवाएं। इससे आपकी यह परेशानी भी दूल हो सकती है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समानसून हेल्थ टिप्स हिंदीमेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब