लाइव न्यूज़ :

खाना झट से पकाने से लेकर गर्म करने तक सब में काम आता है माइक्रोवेव ओवन, एक्सपर्ट्स से जानें इसके नुकसान और फूड बनाने का सही तरीका

By आजाद खान | Updated: April 10, 2023 18:02 IST

जानकार मानते है कि हमारे मोबाइल और कंप्यूटर की तरह माइक्रोवेव ओवन भी हमारे सेहत के लिए खतरनाक होता है। इससे शरीर को गंभीर बीमारियां भी होती है।

Open in App
ठळक मुद्देमाइक्रोवेव ओवन में बिना किसी मेहनत के जल्दी से खाना गर्म हो जाता है। यही नहीं काफी आसानी से इसमें खाना भी पक जाता है। लेकिन क्या आप जानते है कि माइक्रोवेव ओवन का ज्यादा इस्तेमाल करना सही आदत नहीं है।

Disadvantages Of Cooking In Microwave: जिस तरीके से किसी चीज का फायदा होता है उसी तरीके से उसका नुकसान भी होता है। ऐसा ही कुछ माइक्रोवेव ओवन के मामले में भी देखा गया है कि जब इसका इस्तेमाल किया जाता है तो आपका खाना तो गर्म हो जाता है लेकिन ये आपके सेहत पर बुरा असर डालता है। जानकार खाना बनाने या गर्म के लिए खाना बनाने वाले पुराने तरीके को तव्वजा देते है कहते है ऐसे ही खाना बनाया जाए साथ ही ऐसे ही गर्म भी किया जाए। 

ऐसे में आइए जानते है कि माइक्रोवेव ओवन में खाना गर्म करने या पकाने से क्या नुकसान होता है और हमें इससे कैसे बचना चाहिए। यही नहीं माइक्रोवेव ओवन में खाना को तैयार करने का सही तरीका क्या है, हम वे भी आज पता लगा लेंगे। 

माइक्रोवेव ओवन के नुकसान

न्यूट्रिशनिस्ट अंजलि मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है कि हमारे फोन और कंप्यूटर की तरह हमारा माइक्रोवेव ओवन भी रेडिएशन छोड़ता है जिस कारण ये हमारे खाने पर असर डाल सकता है। ऐसे में लोगों को माइक्रोवेव ओवन में मांस और दूध को गर्म न करने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब हम मांस और दूध को इसमें गर्म करते है तो इसमें कार्सिनोजेन्स बनने लगते है जिससे कैंसर जैसी गंभीर और खतरनाक बीमारियां होने का डर रहता है। 

यही नहीं जब हम ओवन में खाना गर्म करते है तो उसमें मौजूद पोषक तत्व पर बुरा असर पड़ता है। इस दौरान खाना में मौजूद जरूरी विटामिन और मिनरल्स भी नष्ट हो जाते है। यही कारण है कि जितना हो सके उतना ही ओवन का इस्तेमाल करना चाहिए। 

ऐसे करें खाना गर्म

अगर आपको ओवन का सही से इस्तेमाल करना है तो आप इसमें केवल खाना गर्म करें और इसमें खाना न पकाएं। यही नहीं जब आप इसमें खाना गर्म करें तो आप ज्यादा देर तक खाना को गर्म न करें। इससे आपको परेशानी हो सकती है। यही नहीं जब कभी भी आप ओवन का इस्तेमाल करें तो इस दौरान आप कम से कम दो फीट की दूरी तय करें। 

खाना बनाने के लिए खाना पकाने के पारंपरिक तरीके ही काफी सही होते है। लेकिन अगर फिर भी आप ओवन का इस्तेमाल करना चाहते है तो कर सकते है लेकिन इससे आपके सेहत प्रभावित हो सकता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब