लाइव न्यूज़ :

फल खाने को लेकर सोशल मीडिया पर कई मिथ हो रहे हैं वायरल! जानें फ्रूट्स सेवन से जुड़े जरूरी टिप्स

By आजाद खान | Updated: September 6, 2023 13:05 IST

जानकारों की अगर माने तो फल में भरपूर मात्रा में विटामिन, आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। उनके अनुसार, फलों में मौजूद ये पोषक तत्व लोगों शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजानकार फल खाने के कई लाभ गिनाते है। इससे शरीर को ताकत और फिटनेट भी मिलता है। लेकिन फल खाने को लेकर कई मिथ भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।

Health Tips in Hindi: फल खाना सेहत के लिए लाभकारी होता है और इससे शरीर को काफी ताकत भी मिलती है। फल में भरपूर मात्रा में विटामिन, आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। फलों में मौजूद ये पोषक तत्व हमारे शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। 

फल खाने से इम्यूनिटी को बढ़ावा मिलता है और स्किन भी स्वस्थ रहता है। यही नहीं इससे पाचन क्रिया भी सुधरता है और दिल की बीमारी और कैंसर के खतरे को भी इससे कम किया जा सकता है। फल के सेवन को लेकर लोगों के बीच काफी भ्रम और यह गलत धारणा सोशल मीडिया पर वायरल है। ऐसे में फल को लेकर लोगों के बीच क्या गलत बातें वायरल हैं, आइए आज के इस लेख में हम यह जान लेते है। 

सोशल मीडिया पर कौन सी गलत जानकारी हो रही है वायरल

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर फल खाने को लेकर कई मिथ वायरल हो रहे है। इन मिथ में सबसे ज्यादा वायरल होने वाले दो मिथ है। लोगों के बीच यह आम है कि खाने से पहले या बाद में फल खाने से उनके पोषक तत्व कम हो जाते हैं। जानकार इस मिथ में कोई सच्चाई नहीं पाते है और कहते है कि यह एक भ्रम वाली जानकारी है। 

यही नहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि खाने के साथ फल खाना खतरनाक साबित हो सकता है। एक्सपर्ट्स इसे भी एक मिथ बताते है और कहते है कि इससे कुछ खास फर्क नहीं पड़ सकता है। उनके अनुसार, खाना और फल खाने के बीच कुछ समय का अंतर होना चाहिए ताकि बेहतर पाचन और पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद मिल सके।

कब खाना चाहिए फल

हेल्थ से जुड़े जानकारों का मानना है कि सुबह के समय खाली पेट फल खाना सबसे फायदेमंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप खाली पेट फल का सेवन करते है तो इससे आपके शरीर में पोषक तत्वों और विटामिन अच्छे से पच जाते है। यह आपके पाचन क्रिया को भी ठीक कर सकता है। यही नहीं सुबह फल खाने से ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।

कुल मिलाकर, फल खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। इसलिए हर किसी को रोजाना कम से कम पांच तरह के फल खाने की कोशिश करना चाहिए। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)  

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब