लाइव न्यूज़ :

किडनी स्टोन से परेशान रोगी इस दाल को रात में भिगाकर सुबह खाली पेट पी लें, कुछ महीनों में आपकी पथरी गलकर जाएगी निकल, जानें इस्तेमाल का तरीका

By आजाद खान | Updated: June 24, 2022 17:22 IST

एक्सपर्ट्स की माने तो इस दाल में फ्लेवोनोइड्स, स्टेरॉयड, फेनोलिक कंपोनेंट और सैपोनिन जैसे कई और तत्व भारी मात्रा में पाई जाती है। इसलिए कहा जाता है कि इसके सेवन से आपके बॉडी को मजबूती मिलती है।

Open in App
ठळक मुद्देकिडनी स्टोन के लिए कुलथी की दाल को रामबाण इलाज माना जाता है। इससे आपका वेट लॉस होता है और इससे डायबिटीज के मरीजों को भी फायदा होता है। बताया जाता है कि इससे दिल भी स्वस्थ रहता है।

Dal For Kidney Stone: किडनी स्टोन एक ऐसी समस्या बन गई है जो आजकल अकसर लोगों में पाई जा रही है। इसके पीछे कई कारण हो सकते है जिससे आप इस बीमारे के चपेट में आ जा रहे है। बताया जाता है कि किडनी की समस्या खास तौर पर खराब दिनचर्या व जंक फूड के कारण जन्म लेती है। जब कभी भी किसी को यह किडनी स्टोन की समस्या होती है तब उसे बहुत तेज दर्द का एहसास होता है। रोगी के पेट में इतना तेज दर्द होता है कि वह बर्दाशत नहीं कर पाता है। यह उसका मुख्य लक्षण है। 

यह समस्या आपके शरीर में तब होती है जब आपके बॉडी में कैल्शियम और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा हो जाती है। अगर किसी के शरीर में किडनी स्टोन की मात्रा कम पाई जाती है तो वे इसे घरेलू उपायों से भी दूर कर सकते है और अगर ज्यादा मात्रा में हो तो ऐसे में मरीज को डॉक्टर को देखाना चाहिए। इस समस्या का जितना जल्दी ईलाज हो जाए सेहत के लिए सही रहता है। 

तो ऐसे में आइए जानते है कि इस किडनी स्टोन से परेशान रोगी कैसे इससे राहत पा सकते है और इसके लिए उन्हें कौन से घरेलू उपाय आजमाने चाहिए। 

किडनी स्टोन के लिए कुलथी की दाल (Kulthi Dal for Kidney Stone)

कुलथी की दाल को किडनी स्टोन की इलाज में सबसे कारगर माना जाता है। इसके सेवन से आपके किडनी में जमें स्टोन आसानी से निकल सकते है। इसमें फ्लेवोनोइड्स, स्टेरॉयड, फेनोलिक कंपोनेंट और सैपोनिन जैसे कई और तत्व भारी मात्रा में पाई जाती है। इस कारण इसे काफी लाभदायक माना जाता है। जानकारों की माने तो यह दाल आपके शरीर से किडनी स्टोन को धीर-धीरे गलाकर बाहर निकाल देता है जिससे आप कुछ ही दिनों में इस परेशानी से निजात पा सकते है। इसलिए जितना हो सके इसे इस्तेमाल कीजिए। 

कुलथी की दाल को इस्तेमाल करने का तरीका (Kulthi Dal Usage Process)

कुलथी की दाल को इस तरीके से तैयार करें। इसके लिए सबसे पहले आप थोड़ी सी कुलथी की दाल लें और उसे एक कटोरे पानी में डाल दें। फिर इसे रात भर ऐसे ही छोड़ दें और फिर अगले दिन सुबह खाली पेच इस पानी को पी जाएं। अगर आप ऐसा तीन से चार महीने तक लगातार करेंगे तो इससे आपके शरीर में मौजूद किडनी स्टोन गल कर खत्म हो जाएगी। 

इसकी आप दाल भी बना सकते है और इसे खा सकते है। इससे भी आपके शरीर को काफी फायदा मिलेगा। लेकिन इसका दाल बनाते समय इस बात का ध्यान रखेंगे कि आप इसमें आप टमाटर नहीं मिलाएगा और केवल लहसून और प्याज का झौक लगाकर एक कटोरी बना लें और इसे खाएं भी और पी भी लिया कीजिए। इससे शरीर को फायदा ही फायदा मिलेगा। 

कुलथी की दाल के कई फायदे है (Kulthi Dal Benefits)

किडनी स्टोन को खत्म करने के अलावा इसके कई और फायदे भी है। ये आपके शरीर का वजन भी कम करता है और इसके इस्तेमाल से आपका दिल भी स्वस्थ रहता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए इसे काफी लाभदायक माना जाता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :डाइट टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीभोजनगर्मियों में देखभाल
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

कारोबारएलपीजी सिलेंडर को कहें अलविदा, इन 5 गैजेट्स से आसान बनाएं अपनी कुकिंग; मिनटों में तैयार होगा खाना

भारतJammu-Kashmir: रमजान के महीने में कश्मीर में बढ़ी बेकरी आइटम की डिमांड, बेकर्स ने आटे की बढ़ती कीमतों पर जताई चिंता

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार