लाइव न्यूज़ :

इस बदलते मौसम में अगर आप नहीं बरतेंगे सावधानी तो हो जाएंगे बीमार, जानें इस सीजन में होने वाली समस्या-बचाव का तरीका

By आजाद खान | Updated: February 22, 2023 19:17 IST

एक्सपर्ट्स की माने तो आमतौर पर इस महीने में हल्की सर्दी और हल्की गर्मी रहती है लेकिन अभी जो मौसम चल रहा है, वह बिल्कुल उल्टा है। इस सीजन के कारण आपके शरीर में समस्या पैदा हो सकती है और आप बीमार भी पड़ सकते है।

Open in App
ठळक मुद्देअभी जो मौसम चल रहा है वह काफी खराब है और इससे आपको काफी समस्या भी हो सकती है। इस सीजन में आपको सर्दी-खांसी के साथ कुछ वायरल परेशानियां भी हो सकती है। ऐसे में जानकार इस बदलते सीजन में बचने की सलाह देते है।

नई दिल्ली: अभी सर्दी सही से गई नहीं है कि गर्मी का एहसास होने लगा है। ऐसे में यही मौसम है जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोग बीमार पड़ते है। राजधानी दिल्ली में रहने वाले डॉक्टरों का कहना है कि बदलते मौसम के कारण मरीजों की संख्या में अचानक बढोतरी देखी गई है। उनके अनुसार, अचानक आई गर्मी के कारण लोग इस सीजन में लूज मोशन, पेट दर्द, सर्दी, अनपच और चर्मरोग की समस्या लेकर आ रहे है। 

वहीं कुछ लोक वायरल संक्रमण के साथ बुखार से पीड़ित मरीज भी उनके यहां आ रहे है। ऐसे में हेल्थ से जुड़े जानकार इस बदलते हुए सीजन में बचने की सलाह देते है। आइए जानकारों से जानते है कि इस बदलते मौसम में कैसे रहे हम स्वस्थ और कैसे रखें खुद का ख्याल। 

इस मौसम में होने वाली परेशानी

जानकारों की माने तो इस सीजन में लोगों को कई तरह की परेशानी देखने को मिल सकती है। उनके अनुसार, लोगों में सर्दी, जुकाम, बुखार के साथ सिर दर्द, ब्लड प्रेशर बढ़ने और नाक से खून निकलने जैसे कुछ समस्याएं का सामना करना पड़ सकता है। 

आमतौर पर फरवरी और मार्च में न ज्यादा सर्दी रहती है और न ही ज्यादा गर्मी रहती है। यही कारण है कि लोगों में इस सीजन में ज्यादा परेशानी देखने को मिलती है। ऐसे में इस सीजन में ये समस्या बच्चों और बुढ़ों में ज्यादा देखी जाती है और ये उन्हें काफी परेशान भी करता है। 

ऐसे करें खुदा का बचाव

एक्सपर्ट्स की माने तो इस बदलते मौसम में अचानक धूप में घर से नहीं निकलना चाहिए। यही नहीं अगर रात में सोते समय अगर गर्मी लगे तो पंखे को हल्का करके चलाना चाहिए। यही नहीं हल्का गर्म कपड़ा पहनना  चाहिए और हो सके को फुल बांह वाले कपड़े पहनना चाहिए। 

इसके साथ जानकार कहते है कि हमें मौसमी फल जैसे तरबूज और संतरा का सेवन करना चाहिए और खाने में खीरा और ककड़ी का सलाद खाना चाहिए। इसके अलावा साग सब्जियां और आंवला का भी सेवन करना चाहिए। इस सीजन में हेल्थ से जुड़े जानकार हर ठंडी चीज से बचने की सलाह देते है साथ ही फ्रीज का पानी या दही से दूर रहने की सलाह देते है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब