इस बदलते मौसम में बीमार पड़ने से बचे, जवां और खूबसूरत रहने के लिए पिया कीजिए गुड़ की चाय

By आजाद खान | Published: October 21, 2022 06:24 PM2022-10-21T18:24:19+5:302022-10-21T18:27:27+5:30

जानकारों की माने तो इस सीजन में गुड़ की चाय पीने से खून साफ होता है और इससे मेटाबॉलिज्‍म भी सुधारता है।

in changing season drink Jaggery Tea to be fit and young health tips in hindi | इस बदलते मौसम में बीमार पड़ने से बचे, जवां और खूबसूरत रहने के लिए पिया कीजिए गुड़ की चाय

फोटो सोर्स: Wikipedia CC

Highlightsइस बदलते मौसम में आपको चीनी के बजाय गुड़ की चाय पीनी चाहिए। इससे शरीर को कई फायदे मिलते है। गुड़ की चाय के क्या-क्या फायदे है, आइए जानते है।

Jaggery Tea: अब यह मौसन आ गया है जब सर्दी और गर्मी दोनों ही थोड़ी-थोड़ी होती है। ऐसे में लोग ज्यादातर बीमार बहुत पड़ते है। इस सीजन में लोग अदरख वाली चाय बहुत पीते है, ऐसे में जो लोग अपने सेहत का ख्याल रखते है, उन्हें इस सीजन में गुड़ वाली चाय पीनी चाहिए। 

आम तौर पर गुड़वाली चाय शरीर के लिए बहुत ही अच्छी होती है खासतौर पर इस सीजन में इस तरीके के चाय सेहत को बहुत ही फायदा पहुंचाता है। इस तरीके के चाय खून साफ करने के लिए और मेटाबॉलिज्‍म सुधारने के लिए बहुत ही लाभदायक है। 

ऐसे में आइए जानते है कि इस सीजन में गुड़ की चाय के पीने से क्या-क्या फायदा होते है। तो आइए जान लेते है कि गुड़ वाली चाय के क्या लाभ है और इसे किस प्रकार सेवन किया जाता है। 

1. इम्‍युनिटी बढ़ाता है यह चाय

वेलकर्व डॉट इन के अनुसार, जो लोग गुड़ वाली चाय पीते है उनका इम्‍युनिटी बढ़ाता है। ऐसे में जो लोग अदरख वाली चाय पीते है, उन्हें चीनी के जगह गुड़ का इस्तेमाल करना चाहिए। जो लोग चीनी के बजाय गुड़ का इस्तेमाल करते है, उन्हें आयरन, मिनरल, जिंक और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व को एक्टिव करता है। इससे आपका इम्‍यून सिस्‍टम भी काफी बेहतर होता है। 

2. वेट करता है मेंटेन 

जो लोग गुड़ वाली चाय पीते है, उनका वेट भी मेंटेन रहता है। ऐसे जानकारों का मानना है कि वजन कम करने के लिए चाय में चीनी के बजाय गुड़ का इस्तेमाल किया करे और दूध को दूर रखे। ऐसे में फिजिकल एक्टिविटी के साथ आप गुड़ वाली चाय को ज्यादा पीया करें। 

3. पाचन को करता है ठीक 

जिन लोगों को पाचन की समस्या है वे गुड़ की चाय को पी सकते है। इससे उनके पाचन की समस्या दूर हो सकती है। ऐसे में आप गुड़ की चाय के अलावा अजवाइन का भी इस्तेमाल कर सकते है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)
 

Web Title: in changing season drink Jaggery Tea to be fit and young health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे