क्या आप सोते वक्त मुंह खोलकर सोते हैं तो जाइए अलर्ट, आपकी यह आदत हो सकती है सेहत के लिए खतरे की घंटी, जानें नुकसान

By आजाद खान | Published: April 13, 2022 05:06 PM2022-04-13T17:06:10+5:302022-04-13T17:16:57+5:30

जानकारों की माने तो मुंह खोलकर सोने से आपको खर्राटे की समस्या और नींद की कमी की दिक्कत हो सकती है।

if you sleep open mouth you may at health risk study high bp heart attack disease health tips in hindi | क्या आप सोते वक्त मुंह खोलकर सोते हैं तो जाइए अलर्ट, आपकी यह आदत हो सकती है सेहत के लिए खतरे की घंटी, जानें नुकसान

क्या आप सोते वक्त मुंह खोलकर सोते हैं तो जाइए अलर्ट, आपकी यह आदत हो सकती है सेहत के लिए खतरे की घंटी, जानें नुकसान

Highlightsअकसर लोगों को मुंह खोलकर सोने की आदत है। इससे उनके सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। इस आदत से कई गंभीर बीमारियां भी होती है।

Open Mouth Sleeping: सोना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है और इससे हमारे फिटनेस भी अच्छा रहता है। दिन भर की थकान के बाद अच्छी नींद बहुत जरूरी होता है ताकि आपका शरीर ठीक रह सके। ऐसे में हेल्‍थलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक, अगर रात में आपकी नींद बिना किसी दखल की होती है या आप मुंह खोलकर सोते है तो इससे आपको कई समस्याएं भी हो सकती है। जी हां, जिन लोगों को यह आदतें है, उन्हें इससे जल्द से जल्द छुटकारा ले लेना चाहिए। ऐसे में आइए जानते है कि मुंह खोलकर सोने से क्या समस्या होती है। 
 
मुंह खोलकर सोने से क्या क्या नुकसान होते हैं (Side Effects of Open Mouth Sleeping)

जानकारों की माने तो मुह खोलकर सोने से शरीर को बहुत नुकसान होते हैं। ऐसे सोने से आपको खर्राटे की समस्या हो सकती है। यही नहीं आपकी नींद भी कम होने के साथ आपका हेल्थ भी डाउन हो सकता है। इसलिए यह कहा जाता है कि जितना हो सके इस आदत से दूर रहें और फिट रहे। आइए जानते है और क्या-क्या समस्या पैदा होती है। 

1. बच्‍चों हो सकते है ज्यादा प्रभावित ( Children May Effect More)

मुंह खोलकर सोने से बच्चे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। हेल्‍थलाइन के अनुसार, अगर जो कोई भी बच्चा मुंह को खोलकर सोता है तो उनके चेहरे की बनावट में बदलाव देखने को मिलता है। यही नहीं उनके दांतों की शेप भी खराब हो जाते हैं। इसके अलावा कैविटी, टॉन्सिल की समस्‍या, स्‍लो ग्रोथ, कॉन्‍संट्रेशन की कमी जैसी समस्‍याएं भी पनप सकती है। ऐसे में इस बुरी आदत से बचें। 

2. दांतों को होता है नुकसान (Loss for Teeth)

मुंह खोलकर सोने से कई समस्याएं होती है और इससे आपके दांतों को भी नुकसान पहुंचता है। अकसर जब हम मुंह खोलकर सोते है तो इससे हमारे मुंह के अंदर के सलाइवा ड्राई हो जाते है जो लार के बिल्डअप प्लाक को रोक देता है। यही कारण है कि मुंह में बैक्टीरिया की संख्या बढ़ जाती है। यही नहीं जब हम मुंह को खोलकर सोते है तब सलाइवा की कमी से दांतों में कैविटीज, इंफेक्शन, मुंह से बदबू आना, नींद में खांसी या खराश बनने की दिक्कत आती है।

3. सांसों से बदबू आना (Breathe Odour)

जब कभी भी आप मुंह खोलकर सोते हैं तब आपके सांसों में बदबू आने लगती है। यह आपके मुंह के लार को सूखा भी कर देता है। इसलिए मुंह को खोलकर सोने की आदत से बचें।

4. थकान को बढ़ा देता है (Increase Tiredness)

रात में खुला मुंह सोने से आपके फेफड़ों में ऑक्सीजन का प्रवाह कम हो जाता है जिसकी वजह से हमें कमजोरी महसूस होती है। यही कारण होता है कि हम सोने के बाद भी थका हुआ महसूस करते हैं। 

5. होठों का फटना और सूखना (Lisps Breakness and Dryness)

इसके चलते हमारे होठ भी सूख व फट जाते हैं जिसके कारण हम कुछ भी तीखा खाते हैं तो हमारा मुंह और होठ जलने लगता है। 

6. हो सकती है हाई बीपी-हार्ट अटैक (May Cause High BP and Heart Attack)

जानकारों की माने को मुंह खोलकर सोने से हार्ट अटैक तक का खतरा बन जाता है। जब हम मुंह से सांस लेते है तो हमारे शरीर को कम ऑक्सीजन मिलता है जिसके कारण हमारे धमनियों में ब्लड का फ्लो प्रभावित होने लगता है। वहीं ऑक्सीजन की कमी होने पर दिल की बीमारी और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बन जाती है, ऐसे में हमें इससे बचना चाहिए। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: if you sleep open mouth you may at health risk study high bp heart attack disease health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे