लाइव न्यूज़ :

अगर आप खाते हैं जंक फूड और होता है कमर, पीठ और कंधा दर्द तो धूप में बिताया कीजिए समय! जानें क्या कहते है एक्सपर्ट्स

By आजाद खान | Updated: August 28, 2023 13:50 IST

जानकारों की अगर माने तो धूप में समय बिताने से हमारे शरीर को जरूरी पोषण मिलेगा जिससे आपकी कमर, पेट और कंधा दर्द की समस्या दूर हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देजंक फूड जैसे पिज्जा और बर्गर खाने वालों को जानकार यह सलाह देते है। वे कहते है कि अगर ऐसे लोगों को कमर, पेट या कंधा दर्द करता हो तो यह करें। जानकार उन्हें धूप में समय बिताने को कहते है।

Health News: अगर आप जंक फूड जैसे पिज्जा और बर्गर के शौकिन है और इससे आपके कमर और पीठ में दर्द रहता है तो यह खबर आपके लिए है। जंक फूड खाने वालों द्वारा लगातार किए जाने वाले पीठ और कमर दर्द की शिकायत पर डॉक्टरों ने खास जानकारी दी है। डॉक्टरों ने ऐसे लोगों को दवा देने के बजाय धूप में रहने की सलाह दी है। 

डॉक्टरों ने इन लोगों को धूप में रहने की सलाह क्यों दी है और धूप के साथ जंक फूड का क्या रिश्ता है, आइए आज के इस लेख में हम यही जानने की कोशिश करते है। यही नहीं हम यह भी जानने की कोशिश

जंक फूड खाने वालों को डॉक्टरों ने क्या कहा

न्यूज 18 की एक खबर के अनुसार, इस पर बोलते हुए मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों ने कहा है कि उनके पास डेली ऐसे केस आते है जिन में लोग पीठ और कमर की शिकायत करते है। ऐसे में डॉक्टर इन लोगों को धूप में रहने की सलाह देते है। इस पर उनका कहना है कि जो लोग लगातार धूप में समय नहीं बिताते है उन के शरीर में विटामिन और कैल्शियम की कमी के कारण उनकी हड्डियों और जोड़ों में दर्द हो सकता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते है।

इसके कारण पर बोलते हुए झांसी के जिला अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर डी एस गुप्ता ने कहा है कि लोगों की खराब जीवनशैली, देर तक सोना, एक ही स्थान पर बैठकर काम करना और जंक फूड का सेवन से लोगों को इस तरीके की समस्या देखने को मिल रही है। ऐसे में वे दवा न देकर उन्हें धूप में टाइम बिताने की सलाह दे रहे है ताकि उनके शरीर को प्रयाप्त मात्रा में विटामिन और कैल्शियम मिल सके। 

डॉक्टरों ने दी यह सलाह

मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ डॉक्टर ओमशंकर चौरसिया ने न्यूज 18 को बताया है कि जो कोई भी लोग इस तरह के लक्षण के साथ उनके पास आते है और जांच के बाद उन में विटामिन और कैल्शियम की कमी पाई जाती है,हम उन्हें धूम में समय बिताने की सलाह देते है। वे कंधों में दर्द और कमर में दर्द वाले मरीजों को इस तरह की सलाह देते है। 

यही नहीं वे इन मरीजों को हरी सब्जियां, अंडे और दूध को भी खाने की सलाह देते हैं। उनका मानना है कि ये खाने से मरीजों का शरीर फिट रहेगा और उन्हें कंधे, पीठ और कमर दर्द से छुटकारा मिल सकती है। 

 (Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इस आलेख में बताए गए तरीकों, सुझावों और विधियों का उपयोग करने से पहले कृपया एक चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से जरूर सलाह ले लें।) 

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब