लाइव न्यूज़ :

ताकत बढ़ाने का तरीका : कमजोरी, खून की कमी, सुस्ती दूर करके शरीर की ताकत बढ़ा सकती है ये 8 चीजें

By उस्मान | Updated: August 11, 2021 08:53 IST

ताकत बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए : प्रोटीन से भरपूर इन चीजों के सेवन से शरीर में खून और ताकत बढ़ सकती है

Open in App
ठळक मुद्देप्रोटीन से भरपूर इन चीजों के सेवन से शरीर में खून और ताकत बढ़ सकती है इन चीजों में पाया जाता है भरपूर मात्रा में आयरनएनीमिया वाले लोगों के लिए बेहतर विकल्प हैं ये चीजें

थकान, कमजोरी और सुस्ती से आजकल हर कोई परेशान है। सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं बल्कि कम उम्र के लोगों में भी यह समस्याएं देखी जा रही है। इसका सबसे बड़ा कारण अन्हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल है।

अब लोगों के शरीर में पहले वाली ताकत नहीं है। अक्सर देखा गया है कि कुछ लोग थोड़ा पैदल चलकर या छोटा-मोटा काम करके थकावट महसूस करने लगते हैं। 

अन्हेल्दी डाइट से शरीर में खून और प्रोटीन की कमी के कारण ऐसा हो सकता है। इन सबका आपके यौन स्वास्थ्य पर भी गहरा असर पड़ता है। इन समस्याओं से बचने और शरीर को ताकतवर बनाने के लिए आपको रोजाना इन चीजों का सेवन करना चाहिए। 

अंडाअंडे में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी और कई अन्य प्रकार के तत्व होते हैं जो पुरुषों के शरीर के लिए बहुत ज्यादा जरूरी होते हैं। यदि कोई पुरुष सिर्फ दो अंडे रोज खाता है तो उसके शरीर को नियमित रूप से प्रोटीन और कैल्शियम मिलता रहता है और उसका शरीर हमेशा मजबूत और ताकतवर बना रहता है।

अंकुरित मूंगमोटापे और अत्यधिक चर्बी को कम करने के लिए आप रोजाना अंकुरित मूंग का सेवन जरूर करें क्योंकि इसके सेवन से मोटापा कम हो जाता है और अत्यधिक चर्बी खत्म हो जाती है। अगर आप अपने शरीर को ताकतवर बनाना चाहते हैं तो भी आप इस चीज का सेवन कर सकते हैं क्योंकि इसके सेवन से शरीर भी ताकतवर बनता है और कमजोरी भी दूर हो जाती है।

शिलाजीतआपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि शिलाजीत एक आयुर्वेदिक चीज है और इसके सेवन से शरीर को पोषण मिलता है और जरूरी पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है। इसका सेवन करने से थकान और कमजोरी की समस्या दूर हो सकती है आपका शरीर ताकतवर बन सकता है। शिलाजीत आपको आसपास के जनरल स्टोर में मिल जाएगी और आपको इसका सेवन हफ्ते में बस एकबार करना है लेकिन डॉक्टर की सलाह पर।

भीगे चनेभीगे बादाम हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, यह बात तो हम सभी जानते हैं। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि भीगे चने भीगे बादाम से भी ज्‍यादा फायदेमंद होते है, भीगे चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, नमी, फैट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन व विटामिन्स पाए जाते हैं। इसे खाने से बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है, खून साफ होता है और यह दिमाग भी तेज करता है। 

किशमिशअगर आप कमजोरी से जूझ रहे हैं और उसे दूर करना चाहते हैं तो आपको रिजाना किशमिश का सेवन करना चाहिए। क्योंकि किशमिश में जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की जरूरतों को पूरा करते हैं। इसके सेवन से शारीरिक कमजोरी की समस्या ठीक हो सकती है और शरीर ताकतवर बन जाता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र भी मजबूत हो जाता है और शरीर में खून भी तेजी से बढ़ने लगता है।

लेसुआइस फल को बहुवार भी कहा जाता है और इसे रोजाना खाने से आपका शरीर ताकतवर बनने के साथ कमजोरी भी दूर हो सकती है। इसके सेवन से दिमाग भी तेज हो सकता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा होती है इसके सेवन से शरीर में खून की मात्रा भी बढ़ सकती है। 

ब्लूबेरीये सुपरफूड न केवल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, बल्कि यह सर्कुलेशन को भी बढ़ाता है। ऊर्जा बढ़ाने के लिए आपको इसका सेवन शहद के साथ करना चाहिए। इसमें डोपामाइन और एड्रेनालाईन लेवल को बढ़ाने की क्षमता होती है जिससे रक्त के प्रवाह में सुधार होता है।

अश्वगंधा इस प्रभावी औषधीय जड़ी-बूटी का पुरुषों में यौन समस्याओं का इलाज करने के लिए आयुर्वेदिक दवाओं उपयोग किया जाता है। इसे अंगों की ताकत बढ़ाने और पुरुषों में स्टेमिना और कंट्रोल बढ़ाने के लिए जाना जाता है। आधा चम्मच अश्वगंधा पाउडर लें और इसे दूध में मिलाएं। इस मिश्रण को दिन में दो बार पियें, ऐसा करने से शीघ्रपतन की समस्या से राहत मिल सकती है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्सघरेलू नुस्खेफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब