लाइव न्यूज़ :

सोफी चौधरी की तरह 36 की उम्र में भी दिख सकती हैं सेक्सी और फिट, करें यह काम

By उस्मान | Updated: March 5, 2018 13:29 IST

हेल्दी और फिट रहने के लिए आपको योग और वर्कआउट के आलावा इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए।

Open in App

एक्ट्रेस और टीवी प्रजेंटर सोफी चौधरी को उनकी कमाल के फिटनेस के लिए भी जाना जाता है। वह बेहद ही खूबसूरत और कूल दिखती हैं। सोफी फिट रहने के लिए योग और वर्कआउट के साथ-साथ डाइट का भी खास ध्यान रखती हैं। सोफी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोरो शेयर की है जिसमें डिटॉक्स वाटर पी रहे हैं। सोफी ने लिखा है कि वो अपने दिन की शुरुआत इसे से करती हैं। बॉडी को डिटॉक्स करने, वजन कम करने और चेहरे पर चमक लाने में मदद मिलती है। 

यह भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ जैसी फिटनेस के लिए फॉलो करें उनके ये टिप्स

सोफी अपनी हाइट और परफेक्ट फिगर के चलते किसी को भी अपना दीवाना बना सकती हैं। सोफी इस परफेक्ट फिगर के लिए घंटों जिम में पसीना बहाती हैं। वह कार्डियो भी करती हैं। वह ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला के साथ सालों से हैं। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी यास्मीन से ही ट्रेनिंग लेती हैं। 

सोफी बॉडी को डिटॉक्स करने को प्राथमिकता देती हैं। यही कारण है कि वो आए दिन बॉडी को डिटॉक्स करने की सलाह देती नजर आती हैं। इतना ही नहीं वो डिटॉक्स प्रोडक्ट बेचने वाली एक कंपनी की ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। 

बॉडी के लिए डिटॉक्स क्यों जरूरी है

शरीर की अंदरूनी सफाई को फिटनेस से जोड़कर देखा जाता है। इसके लिए कई लोग डिटॉक्स डाइट अपनाते हैं और माना जाता है कि यह वजन कम करने में भी कारगर है। वैसे तो डिटॉक्स करने का काम बॉडी खुद ही कर लेती है, लेकिन खान-पान में थोड़ा-सा बदलाव कर डिटॉक्स करने में उसकी थोड़ी मदद मिल सकती है। इसके लिए जरूरी मात्रा में पानी पीना, फलों और जूस का सेवन बहुत ही लाभदायक होता है। 

आमतौर पर लोग या तो गलत खा-पी रहे होते हैं या फिर पर्याप्त नहीं खाते। साथ ही वायु प्रदूषण, एल्कोहल, धूम्रपान, मिलावटी तत्व, तनाव आदि चीजों की लंबी सूची है, जिनके कारण रोज शरीर में विषैले तत्व जमा हो रहे होते हैं। समय-समय पर डिटॉक्स डाइट लेने से जरूर राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- दीपिका से लेकर कटरीना, आलिया की ये है फेवरेट एक्सरसाइज, जो दिलाती है इन्हें फिट फिगर

बॉडी को डिटॉक्स करने से क्या फायदा होता है

लंबे समय तक शरीर से जहरीले तत्वों का बाहर न निकलना तंत्रिका तंत्र, रोग प्रतिरोधक क्षमता और अंदरूनी ग्रंथियों पर असर डालता है। डिटॉक्स डाइट शरीर से इन्हीं जहरीले तत्वों के असर को कम करने में मदद करती है। कई बार इसे एक दिन के लिए ही अपनाना काफी होता है तो कई बार तीन दिन या एक सप्ताह तक अपनाने की सलाह दी जाती है। शरीर के मेटाबॉलिज्म को ठीक करने के लिए आपको कुछ महीनों के अंतराल पर इसे अपनाते रहना चाहिए।

टॅग्स :सोफी चौधरीफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यगर्मी में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित? जानिए जोखिम, सावधानियां और सही तरीका

स्वास्थ्यछुट्टियों में भी फिट कैसे रहें, जिम और रूटीन बाधित होने पर अपनाएँ ये आसान उपाय

बॉलीवुड चुस्की73 की उम्र में भी बेहद फिट हैं जीनत अमान, इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया फिटनेस सीक्रेट!

स्वास्थ्यस्वास्थ्य के लिए देश में स्वस्थ भारत अभियान की जरूरत, शरीर की चुस्ती-फुर्ती बनाए रखना अहम

विश्वआदर्श सामने रखने से मिलती है आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा?, फिटनेस ट्रेनर एश्टन हॉल के मॉर्निंग रूटीन

स्वास्थ्य अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास