लाइव न्यूज़ :

दर्दनाक खूनी बवासीर को 2 दिन में जड़ से खत्म करने के लिए गर्म पानी में इस चीज को डालकर करें सिकाई

By उस्मान | Updated: January 21, 2019 12:17 IST

खराब खानपान के कारण आजकल बहुत से लोग बवासीर की बीमारी से पीड़ित हैं। इसका प्रमुख कारण है लम्बे समय तक कठोर कब्ज बना रहना। आजकल खराब खानपान और कई बार आनुवंशिक तौर पर लोग बवासीर जैसी खतरनाक बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। 

Open in App

बवासीर एक गंभीर समस्या है। बवासीर होने पर गुदा के मुख में छोटे-छोटे मस्से होते हैं जिस वजह से मल त्याग के दौरान दर्द के साथ खून आने लगता है। इतना ही नहीं मलाशय के आस-पास नसों में सूजन, जलन, असहनीय दर्द और यूरिन से खून आने की समस्या रहती है। बवासीर रोग में यदि खून भी गिरे तो इसे खूनी बवासीर कहते हैं। यह बहुत भयानक रोग है, क्योंकि इसमें पीड़ा तो होती ही है साथ में शरीर का खून भी व्यर्थ नष्ट होता है।  

खराब खानपान के कारण आजकल बहुत से लोग बवासीर की बीमारी से पीड़ित हैं। इसका प्रमुख कारण है लम्बे समय तक कठोर कब्ज बना रहना। आजकल खराब खानपान और कई बार आनुवंशिक तौर पर लोग बवासीर जैसी खतरनाक बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। 

बवासीर एक ऐसी बीमारी है जो किसी किसी व्यक्ति के लिए बहुत ज्यादा खतरनाक हो जाती है। यह अंदर वाली बवासीर और बाहरी बवासीर दो प्रकार की होती हैं। बाहरी बवासीर में मस्सा हो जाता है इसमें दर्द कम होता है। खुजली अधिक होती है। खुजली के कारण इस में खून आने लगता है और इंसान परेशान हो जाते हैं। पहले यहां पर केवल खून का रिसाव होता है और बाद में पिचकारी की तरह खून फेंकने लगता है।

बवासीर के प्रमुख कारणदेर तक एक ही जगह कुर्सी पर बैठे रहनाज्यादा तेज मिर्च-मसाले वाले भोजन का सेवन करनादेर तक गाड़ी या बाइक चलानादेर रात तक काम करना फिर मल त्याग करते समय ज्यादा जोर लगानामोटापा भी एक कारण हो सकता हैजो लोग पानी कम पीते हैंमानसिक रोग और तनाव ग्रस्त व्यक्ति को भी बवासीर हो सकती है बवासीर के लिए घरेलू उपाय डॉक्टर बवासीर का इलाज करने के लिए गर्म पानी के सेक को सबसे बेहतर उपाय मानते हैं। इसके लिए आपको बीटाडीन लिक्विड लेना चाहिए। यह एक एंटीबायोटिक लिक्विड है। सबसे पहले एक बाथ टब में गर्म पानी भर लें। इसके बाद उसमें एक ढक्कन बीटाडीन लिक्विड डालें और उसे अच्छी तरह मिक्स कर लें। ध्यान रहे कि पानी बहुत ज्यादा गर्म या ठंडा न हो। इसके बाद उसमें बैठ जायें और कम से कम पांच मिनट सिकाई करें। बेहतर परिणाम के लिए ऐसा पांच दिन सुबह-शाम करें। 

मेडिकल भाषा में इसे सिट्ज़ बाथ कहते हैं और इससे इन्फेक्शन और पेन से राहत मिलती है। इसके सिट्ज़ बाथ से बेचैनी, जलन और सूजन से भी राहत मिल सकती है। ध्यान रहे कि आपको बीटाडीन लिक्विड डॉक्टर की सलाह पर लेनी चाहिए। 

मेथी भी है बवासीर का घरेलू उपायमेथी एक ऐसी चीज है जो हर भारतीय किचन में मौजूद होती है। सब्जी में छौंक लगाने के साथ साथ मेथी कई स्वास्थ्य लाभ भी पहुंचाती हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर मेथी के दानों को एक औषधी मानते हैं। क्योंकि इसमें इसमें फोलिक एसिड, मैग्नीशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर, नियासिन, थियामिन, कैरोटीन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। 

बवासीर के लिए ऐसे करें मेथी का इस्तेमालमेथी के भीगे हुए दाने बवासीर जैसी खतरनाक बीमारी को खत्म करने में मदद करते हैं। रोजाना सुबह यदि खाली पेट मेथी के दानों को चबाकर खाया जाए तो बवासीर को रोकने में काफी मदद मिलती है। इसके अलावा 5-5 ग्राम मेथी और सोया के दाने पीसकर सुबह-शाम पीने से भी ये रोग संतुलित रहता है। यदि आपको ये खाने में काफी कड़वे लगें तो आप इसमें थोड़ी से चीनी मिलाकर भी खा सकते हैं। यदि आप मेथी के दानों का पेस्ट मस्सों पर लगाते हैं तो आपको जलन और खुजली में भी काफी राहत मिलेगी।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्यHantavirus Outbreak: हंतावायरस क्या है? लक्षण, बचाव और WHO की चेतावनी; यहाँ पढ़ें पूरी रिपोर्ट

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?