लाइव न्यूज़ :

Holi 2022 Health Tips: दाद और एक्जिमा की समस्या वाले लोगों के लिए होली है खतरे की घंटी; जानें रंग कैसे डालते है हमारे चेहरे पर बुरा असर

By आजाद खान | Updated: March 9, 2022 07:43 IST

जो लोग अपने त्वचा के बारे में ज्यादा सोचते हैं उन्हें होली जैसे त्योहारों से दूर रहना चाहिए। होली के रंगो से त्वचा पर गलत असर पड़ता है।

Open in App
ठळक मुद्देहोली त्योहार सबके लिए सही नहीं रहती है। होली के रंगों से बहुत लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे जितना हो सके बचना चाहिए क्योंकि यह चेहरे के साथ शरीर को भी प्रभावित करता है।

Holi 2022 Health Tips: इसी महीने होली (Holi Festival) का त्योहार है। ऐसे में इस त्योहार के दौरान कई त्वचा से जुड़ी समस्याएं (Skin Problems) पैदा होती है जो हमारे स्किन के लिए ठीक नहीं होती है। यह समस्या अकसर होली पर रंगों के इस्तेमाल से होती है। इसलिए अगर आपको कोई त्वचा से जुड़ी समस्याएं (Skin Problems) हैं, तो ऐसे में आपको होली के रंगों से दूर रहना चाहिए। ये रंग आपके त्वचा के साथ आपके शरीर के लिए भी नुकसानदायक साबित होते हैं। 

होली के इस त्योहार में त्वचा से जुड़ी वो कौन-कौन सी समस्याएं है जिससे हमें बचना चाहिए। आइए आज हम इसी के बारे में जानने की कोशिश करते हैं।

1.  फंगल इन्फेक्शन (Fungal Infection)

फंगल इन्फेक्शन वाले लोगों को होली खेलने से बचना चाहिए। इस समस्या से जूझ रहें लोग जब होली खेलते हैं तो उनके त्वचा में खुजली, लाल चकत्ते और जलन महसूस होने लगते हैं। इससे यह साफ हो जाता है कि आपकी त्वचा रंगों को झेल नहीं पाई है। इसलिए इससे बचे रहने की सलाह दी जाती है। 

2.  त्वचा पर दाद की समस्या (Shingles Problems)

दाद की समस्या वाले लोगों को होली खेलने से दूर रहना चाहिए। दाद जिसे हर्पीज जोस्टर कहा जाता है, वह संक्रमण के कारण फैलता है, ऐसे में होली खेलने से इसके और फैलनी की आशंका बन जाती है। यही कारण है कि दाद वाले रोगियों को होली से बचने के लिए कहा जाता है। 

3.  एक्जिमा की समस्या (Eczema Problems)

जब कभी भी आपको तेज खुजली, लालिमा, सूजन और त्वचा में दरार महसूस हो तो यह कहा जाता है कि ऐसे में एक्जिमा की समस्या हो सकती है। एक्जिमा की समस्या वाले लोगों के बारे में कहा जाता है कि इन लोगों को होली और होली के रंगों से दूर रहना चाहिए वरना इससे समस्या और बढ़ सकती है। 

4.  सोरायसिस की समस्या (Psoriasis Problem)

सोरायसिस की समस्या वाले लोगों के लिए भी होली रेड अलर्ट है। इस समस्या में आपकी त्वचा खुजली-पपड़ीदार की तरह हो जाती है जिस पर होली के रंग गिरने से समस्या के और बढ़ने की आशंका पैदा हो जाती है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :होलीहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

भारतDelhi: उत्तम नगर में बवाल, होली पर युवक की हत्या से गुस्साएं लोग; सड़कों पर गाड़ियों में लगाई आग

पूजा पाठRang Panchami 2026: होली के बाद क्यों मनाई जाती है रंग पंचमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, और पंचमी तिथि का महत्व

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब