लाइव न्यूज़ :

Diet tips: नाश्ते में खाना शुरू कर दें ये 5 चीजें, मोटापा, खून की कमी होगी दूर, शरीर बनेगा ताकतवर

By उस्मान | Updated: February 26, 2020 07:13 IST

अगर आपको दिनभर थकान, कमजोरी, सुस्ती से बचना है और शरीर में खून की मात्रा बढ़ानी है, तो आपको इन चीजों का सेवन करना चाहिए

Open in App

मोटापा एक गंभीर समस्या है जिससे आपको डायबिटीज, कैंसर और हार्ट डिजीज का खतरा हो सकता है। अगर आप भी मोटापे से पीड़ित हैं और तमाम कोशिश के बावजूद आपका वजन कम नहीं हो रहा है, तो संभव है आप एक बेहतर डाइट प्लान फॉलो नहीं कर रहे हों। हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे है जिन्हें आपको अपने नाश्ते में शामिल करना चाहिए। इन चीजों से न केवल वजन कम करने में मदद मिलती है बल्कि आपको दिनभर के कामकाज के लिए भरपूर ऊर्जा और ताकत भी मिलती है। 

1) ओट्स इडली

इडली को सबसे हेल्दी फूड में गिना जा सकता है। अगर आपको भी सुबह ऑफिस  के लिए जल्दी निकलना पड़ता है और आप अपने लिए नाश्ता नहीं बना पाते वह कम समय में अपने लिए फटाफट ओट्स इडली तैयार कर सकते हैं। इसे आप ओट्स के साथ कुछ हेल्दी सब्जियों को डालकर भी हेल्दी बना सकते हैं। आप इसे सुबह दही के साथ भी खा सकते हैं। इससे आपका पाचन तंत्र भी सही रहेगा। साथ ही भाप से बनी इस इडली को खाने से आपके  वजन भी नियंत्रण में रहेगा। 

2) अंडा पराठा

अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत होता है। इसलिए इन्हें नाश्ते में जरूर लेना चाहिए। अगर आप उबला हुआ अंडा या ऑमलेट खा कर उब चुके हैं तो आप झटपट अंडा पराठा बना कर खा सकते हैं। बस ध्यान देने वाली बात यह रखनी होगी कि आप पराठे को बनाते समय उस पर ज्यादा तेल ना लगाएं। अंडा-पराठा से आपको दिन भर एनर्जी मिलेगी साथ ही आपका वजन भी नियंत्रण में रहेगा। 

3) दलिया

दलिया को भी प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत कहा जाता है। सुबह उठकर नाश्ता बनाने के लिए आपके पास समय नहीं है तो आप दलिया बना सकते हैं। वैसे तो दलिया दो तरीके से बनाया जाता है। अगर आप दूध के साथ दलिया बना रहे हैं तो चीनी की जगह हनी का उपयोग करें और अगर आप नमकीन दलिया बना रहे हैं तो इसमें मसाला कम डालें। यह दोनों ही आपको दिनभर के लिए भरपूर एनर्जी देने वाले होंगे। साथ ही आपके वजन को भी नियंत्रित करेंगे। 

4) सोया उत्तपम

सोया से बना यह उत्तपम ना सिर्फ खान में टेस्टी होते हैं बल्कि आपको दिन भर की एनर्जी भी देते हैं। हाई प्रोटीन के साथ बने इश उत्तपम से आपका वजन भी नियंत्रित होता है। इसे बनाते समय भी आप हरी सब्जियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

5) बेसन चिल्ला

बेसन का चिल्ला भी सुबह के नाश्ते के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। ये ना सिर्फ आपको दिन भर की एनर्जी देगा बल्कि आपको भरपूर प्रोटीन भी देगा। इसे बनाकर  आप टिफिन में भी ले जा सकते हैं या बच्चों के लंज बॉक्स में भी पैक कर सकते हैं। बस इसे बनाते हुए भी ध्यान रखें कि ज्यादा तेल का इस्तेमाल ना करें। 

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थी फूडहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब