लाइव न्यूज़ :

सिर्फ 30 दिन में मोटे पेट को पतला करने के 4 आसान तरीके

By उस्मान | Updated: July 20, 2018 16:04 IST

वजन कंट्रोल करने के लिए आपको रोजाना कम से कम आधा घंटा रनिंग करनी चाहिए। इससे आपके शरीर में सकरात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

Open in App

मोटापा एक गंभीर समस्या है जिससे आपको कई गंभीर रोग हो सकते हैं। हालांकि कई आसान एक्सरसाइज के जरिए आप मोटापे से छुटकारा पा सकते हैं। अगर आप अपने बढ़ते पेट की वजह से परेशान हैं, तो आप कुछ आसान उपायों से इसे कम कर सकते हैं।  

तरीका नंबर 1

मोटापे से बचने और कम करने के लिए सबसे पहला नियम यह है कि आपको शुगर और कार्बोहाइड्रेट कम सेवन करना चाहिए। चाय की बजाय सोडा पियें और मीठी चीजों की बजाय नट्स और फ्रूट्स खायें। इसके अलावा खूब सब्जियां और फाइबर वाली चीजें खायें। 

तरीका नंबर 2

वजन कंट्रोल करने के लिए आपको रोजाना कम से कम आधा घंटा रनिंग करनी चाहिए। इससे आपके शरीर में सकरात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। अगर आप आधा घंटा रनिंग नहीं कर सकते हैं, तो आप वॉल्क या रन दोनों कर सकते हैं। आपको बतादें रनिंग करने 

तरीका नंबर 3

आपको हफ्ते में रोजाना कम से कम आधा घंटा स्विमिंग करनी चाहिए। कई अध्ययन इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि स्विमिंग से वजन कम करने में मदद मिलती है। एक घंटा स्विमिंग करने से 500 कैलोरी बर्न होती है। 

तरीका नंबर 4

अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको साइक्लिंग कर सकते हैं। हफ्ते में दो से तीन बार साइकिल चलाने से आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है।  

आप रोजाना के यह छोटे-छोटे काम करके भी 100 से ज्यादा कैलोरी बर्न कर सकते हैं।

1) कपड़े प्रेस करने से एक घंटे में आप 122 से 183 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। तो आज से आप अपने अपने कपड़े खुद ही प्रेस करें और फिट रहें। 

2) बर्तन धोना यकीनन बोरिंग काम है लेकिन आप बर्तन धोकर एक घंटे में 122 से 183 कैलोरी बर्न कर सकती हैं।

 रोजाना सुबह एक कटोरा ओट्स खायें, बढ़ेगी सेक्स पावर, पास नहीं भटकेंगी ये 6 बीमारियां

3) कपड़े धोने से हर कोई बचना चाहता है लेकिन आपको बता दें कि एक घंटे कपड़े धोकर आप 125-173 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। 

4) बच्चों को गोद में लेना उनकी देखभाल करना भला किसे पसंद नहीं है। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि आप एक घंटे तक बच्चे गोद में उठाकर 202 से 302 कैलोरी के बीच कैलोरी बर्न कर सकते हैं।

5) फर्श को साफ करने के लिए आपको लंबे समय तक खड़े रहना पड़ता है। आप एक घंटे तक घर की सफाई करके 245 से 370 तक कैलोरी बर्न कर सकते हैं। 

डिप्रेशन के 6 ऐसे लक्षण जिन्हें आप खुश रहते हुए भी जीवन भर नहीं समझ पाते

6) खाना बनाने के लिए आपको किचन में काफी मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन यह आपके लिए फायदेमंद हैं। किचन में एक घंटे काम करने से आपको 144 से 215 कैलोरी बर्न करने में मदद मिल सकती है।

7) वजन कम करने वालों को थोड़ा ध्यान गार्डनिंग कि तरफ भी देना चाहिए। गार्डनिंग से एक घंटे में आपकी 282 से 442 तक कैलोरी बर्न होती है।

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :फिटनेस टिप्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब