लाइव न्यूज़ :

एरिथमिया और ब्रेन स्ट्रोक से बचने के लिए सिर्फ 3 दिन इतने नट्स खायें

By उस्मान | Updated: May 28, 2018 15:19 IST

शोधकर्ताओं के अनुसार हफ्ते में तीन दिन नट्स खाने से एट्रियल फाइब्रिलेशन का जोखिम 18 फीसदी कम होता है

Open in App

एक अध्ययन में पाया गया है कि जो लोग नियमित रूप से कम मात्रा में नट्स खाते हैं, उन्हें अनियमित दिल की धड़कन को कम करने में मदद मिलती है, यह स्ट्रोक का एक प्रमुख कारण है। शोधकर्ताओं के अनुसार हफ्ते में तीन दिन नट्स खाने से एट्रियल फाइब्रिलेशन का जोखिम 18 फीसदी कम होता है, इस स्थिति को अक्सर अनियमित दिल की धड़कन के रूप में महसूस किया जाता है। शोधकर्ताओं के अनुसार आपको नट्स खाने के साथ-साथ फिजिकल रूप से भी एक्टिव रहना चाहिए। आपको वजन कंट्रोल रखना चाहिए और अल्कोहल से बचना चाहिए।इसके अलावा आपको अपनी डाइट में फल और सब्जियां शामिल करनी चाहिए। इससे आपको हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कम करने में मदद मिलती है।

स्ट्रोक क्या है?

स्ट्रोक या ब्रेन स्ट्रोक तब होता है, जब मस्तिष्क के किसी हिस्से में रक्तप्रवाह कम हो जाता है या फिर मस्तिष्क के किनारे में रक्तप्रवाह में लीकेज हेमरेज होता है। स्ट्रोक की वजह से मस्तिष्क के किसी हिस्से पर पड़ने वाले असर के मुताबिक यह शरीर के किसी भी हिस्से को प्रभावित कर सकता है। इसका सबसे गहरा असर शरीर में लकवा होने पर नजर आता है, लेकिन इसका असर हमारे चलने, बोलने की क्षमता का कम होना, हमारे चेहरे के हिस्से में बदलाव होना आदि में भी देखा जा सकता है। स्ट्रोक होने पर मरीज को चार घंटो के भीतर डॉक्टर के पास पहुंचाना होता है। इन चार घंटों को गोल्डन आवर माना जाता है। इस दौरान  स्ट्रोक ठीक हो सकता है। स्ट्रोक दो प्रकार का होता है- 

यह भी पढ़ें- थाइरॉयड से बचने के लिए यह चीजें खायें

1) इस्केमिक स्ट्रोक

80 फीसदी स्ट्रोक जो होते हैं, वो इस्केमिक स्ट्रोक होते हैं क्योंकि यह हमारे मस्तिष्क तक रक्त पहुंचने वाली एक आर्टरी में रक्त का क्लोट्स बनने की वजह से होते हैं।

2) हेमरेजिक स्ट्रोक

20 फीसदी स्ट्रोक हेमरेजिक स्ट्रोक के कारण होते हैं, जिससें ब्लड क्लोट्स की वजह से आर्टरी में नुकसान होता है या फिर हमारे मष्तिष्क में हैमरेज होता है।

यह भी पढ़ें- गर्मियों में सनस्ट्रोक से बचाना हो तो रोज खाएं गुलकंद, और भी कई हैं फायदे

ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण

- चलने में परेशानी- संतुलन की कमी- बोलने में दिक्कत- सिर में अत्यधिक दर्द का होना- शरीर के एक हिस्से में लकवा- अस्पष्ट दृष्टि

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब