लाइव न्यूज़ :

एनोरेक्सिया से पीड़ित इस दुबली-पतली लड़की ने ऐसे बनाया हॉट एंड सेक्सी फिगर

By उस्मान | Updated: June 19, 2018 16:45 IST

लंबे समय से कुछ नहीं खाने से उसकी हालत इतनी गंभीर हो गई थी कि उसकी कभी भी मौत हो सकती थी।

Open in App

ज्यादातर लोगों को यह चिंता होती है कि उनका वजन बढ़ ना जाए, लेकिन जब चिंता हद से ज्यादा होने लगे तो यह एक मानसिक विकार का रूप ले लेती है जिसे एनोरेक्सिया नर्वोसा कहते हैं। स्वीडन की 18 वर्षीय अमांडा क्रिस्टियानियन 11 साल की उम्र से ही इस बीमारी का शिकार थी। वास्तव में अमांडा खुद को स्लिम एंड फिट रखना चाहती थी। यही वजह थी कि उसने खाना- पीना छोड़ दिया था। इसके बाद वो इस बीमारी का शिकार हो गई। उसकी हालत इतनी गंभीर हो गई थी कि उसके दोस्तों ने उससे दूरी बना ली थी।   

दोस्तों ने बना ली दूरी

अमांडा कुछ नहीं खाती थी। उसे घर से जो भी खाने की चीज मिलती थी, उन चीजों को छिपा लेती थी। वो केवल चुइंग गम खाती थी और स्पार्कलिंग वाटर पीती थी। उसके घर वाले भी इस बात से परेशान थे कि उसका वजन कम क्यों होता जा रहा है और वो इतनी पतली कैसे होती जा रही है। अमांडा ने सोचा था कि स्लिम और फिट बॉडी होने की वजह से उसके दोस्त उसे खूब प्यार करेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। वो इतनी दुबली-पतली हो गई कि उसके दोस्त भी उसे नापसंद करने लगे। अमांडा को इस बात का बहुत ज्यादा अफसोस होने लगा। लंबे समय से कुछ नहीं खाने से उसकी हालत इतनी गंभीर हो गई थी कि उसकी कभी भी मौत हो सकती थी।

शरीर की हालत देखकर होने लगा अफसोस

अमांडा को इस बात का अफसोस होने लगा कि उसके दोस्तों ने धीरे-धीरे उससे दूरी बना ली। उसे अपने शरीर की हालात देखकर खुद परेशानी होने लगी थी। हालांकि बाद में उसे महसूस हुआ कि अपनी हालत के लिए वो खुद जिम्मेदार है और उसने वजन बढ़ाने और अपनी बॉडी को फिट करने के लिए मेहनत करनी शुरू कर दी। अपनी बॉडी को टोन देने के लिए वो रोजाना ट्रेनिंग करती थी और अपनी डाइट से शुगर व कार्बोहाइड्रेट बिल्कुल अलग कर दिया।

यह भी पढ़ें- सिर्फ वजन उठाना काफी नहीं, बेहतर बॉडी के लिए एक्सरसाइज से पहले और बाद में जरूर खायें ये चीजें

ऐसे मिली टोंड बॉडी

अमांडा ने खुद को फिट रखने के लिए खूब मेहनत की। वो रोजाना वर्कआउट करने लगी और खाने-पीने लगी। आज अमांडा की बॉडी परफेक्ट है और मीडियम साइज के कपड़े पहन सकती है। अमांडा के अनुसार, इंसान बीमारी को खुद न्योता देता है। बीमारी से बचने और उसे मात देने के लिए हर व्यक्ति को अपनी जीवनशैली को बेहतर बनाना चाहिए। 

अमांडा के अनुसार, इसमें कोई शक नहीं है कि जब कोई व्यक्ति किसी रोग से पीड़ित होता है तो उसे बहुत गुस्सा या चिंता महसूस होती है लेकिन किसी भी रोग से लड़ने के लिए आपको धीरे-धीरे खद को मजबूत बनाना पड़ता है। बेशक यह आसान नहीं है लेकिन इससे आपको मदद मिलती है। जब तक आप रोगों के खिलाफ लड़ाई नहीं करेंगे, तब तक आपको सफलता नहीं मिलेगी। यह एक रात में संभव नहीं है लेकिन कोशिश करने से आपको धीरे-धीरे सफलता जरूर मिल सकती है। 

(फोटो- डेलीमेल) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब