सिर्फ वजन उठाना काफी नहीं, बेहतर बॉडी के लिए एक्सरसाइज से पहले और बाद में जरूर खायें ये चीजें

By उस्मान | Published: June 5, 2018 12:37 PM2018-06-05T12:37:31+5:302018-06-05T12:37:31+5:30

अगर आप प्रोटीन शेक या पाउडर नहीं चाहते हैं, तो कुछ दूसरी चीजें भी हैं जिनका आपको एक्सरसाइज से पहले और बाद में सेवन करना चाहिए।

fitness tips what to eat before and after gym workout | सिर्फ वजन उठाना काफी नहीं, बेहतर बॉडी के लिए एक्सरसाइज से पहले और बाद में जरूर खायें ये चीजें

सिर्फ वजन उठाना काफी नहीं, बेहतर बॉडी के लिए एक्सरसाइज से पहले और बाद में जरूर खायें ये चीजें

बेहतर बॉडी पाने के लिए वर्कआउट के साथ डाइट भी जरूरी है। सिर्फ जिम जाकर वजन उठाने से आपका वजन कम नहीं हो सकता है। आजकल बहुत से लोग मसल्स बनाने के लिए वर्कआउट के साथ प्रोटीन शेक या पाउडर लेते हैं। अगर आप इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहते हैं, तो कुछ दूसरी चीजें भी हैं जिनका आपको एक्सरसाइज से पहले और बाद में सेवन करना चाहिए। न्यूट्रिशनिश्ट शिखा ए शर्मा आपको उन चीजों के बारे में बता रही हैं। 

एक्सरसाइज से पहले क्या खायें

जिम जाने से पहले आपको कुछ न कुछ खाना चाहिए। इससे बेहतर रिजल्ट मिलता है। आप कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें ले सकते हैं। उदहारण के लिए फल, नट्स, एक कप फ्रूट या वेजिटेबल जूस आदि। अगर आप वेट लिफ्टिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए बटर के साथ राइस केक्स बेहतर ऑप्शन है। इससे आपको एनर्जी मिलती है और आप बेहतर तरीके से वर्कआउट कर पाते हैं। इसके अलावा इससे आपको कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। 

एक्सरसाइज के बाद क्या खायें

एक्सरसाइज के बाद खाने से आपकी मसल्स को रिपेयर करने में मदद मिलती है। एक्सपर्ट एक्सरसाइज के 30 से 60 मिनट में कुछ खाने की सलाह देते हैं। आप कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से भरपूर चीजें ले सकते हैं। आप अखरोट या मुसली बार, स्मूदी, फल, सीड्स, प्रोटीन पाउडर, प्रोटीन वाली दही, बेरीज और नट्स खा सकते हैं। इसके अलावा आप गाजर, चुकंदर, शकरकंदी, हम्म्स, उबले अंडे, राइस केक्स आदि का भी सेवन कर सकते हैं।  

यह भी पढ़ें- दिमाग तेज करने के साथ डायबिटीज, कैंसर, कब्ज, हाई बीपी से बचाती हैं ये 8 पीली चीजें

रनिंग करने वाले खायें यह चीजें

शिखा के अनुसार, रनिंग करने वालों को रनिंग करने से एक घंटे पहले केले, उबली सब्जी, नट्स और नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। रनिंग के बाद पानी, नारियल पानी और प्रोटीन व कार्बोहाइड्रेट मिक्स करके लेना चाहिए। वेट क्लास से पहले आपको मछली, मीट या एक मुट्ठी नट्स लेने चाहिए। इससे आपको एनर्जी मिलती है। 

(फोटो- पिक्साबे) 

Web Title: fitness tips what to eat before and after gym workout

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे