लाइव न्यूज़ :

अगर काम में नहीं लग रहा मन...नहीं कर पा रहे फोकस तो आज से ही इन बुरी आदतों से बनाएं दूरी, जानें मेंटल हेल्थ के जरूरी टिप्स

By आजाद खान | Updated: July 18, 2023 12:43 IST

लोगों के कुछ खराब आदतें होती है जिस कारण इसका असर उनके दिमाग पर भी पड़ता है। दिमाग पर असर के कारण उनका काम में मन नहीं लगता है और इससे उनका कार्य भी प्रभावित होता है।

Open in App
ठळक मुद्देक्या आपको किसी काम में मन नहीं लग रहा है। या फिर अपने कार्य को सही से फोकस नहीं कर पा रहे है। इसके पीछे आपके कुछ खराब आदतें हो सकती है जिससे आपका दिमाग सही से फोकस नहीं कर पा रहा है।

Health News:  कई बार ऐसै देखा गया है कि आपका किसी काम में नहीं लगता है और आप चाह कर भी अपने काम पर फोकस नहीं कर पा रहे है। इसके पीछे कई कारण हो सकते है लेकिन जो सबसे अहम कारण है वह यह है कि आपका दिमाग सही से फोकस नहीं कर पा रहा है। 

दरअसल, दिमाग से जुड़ी तमाम तरह की परेशानियों के कारण कई बार ऐसा देखा गया है कि आप अपने कार्य को सही से नहीं कर पा रहे है। इसके पीछे आपका खान-पान और कई अन्य बीमारियां भी हो सकती है जिससे काम में आपका मन नहीं लगता होगा। आज के इस लेख में हम ऐसे ही कुछ खराब आदतों के बारे में जानने की कोशिश करेंगे जिससे हमारे दिमाग पर असर पड़ता है और आपका काम प्रभावित होता है। 

कुछ खराब आदतें जिसे अभी छोड़ दें

नाश्ता नहीं करना

कई बार ऐसा होता है कि आप जल्दीबाजी के कारण सही से या फिर ऐसे ही आप नाश्ता नहीं कर पाते है जिससे आगे चलकर आपको समस्या हो सकती है। आमतौर पर ब्रेकफास्ट नहीं करने के कारण आपका दिमाग कमजोर महसूस करता है और इससे आपके काम में भी मन नहीं लगता है जिससे आपका कार्य भी प्रभावित होता है। 

ज्यादा मीठा खाने से बचा करें

आमतौर पर लोग मीठा खाना बहुत पंसद करते है और वे इसे खाते भी है। लेकिन कई लोग ऐसे है जो ज्यादा मात्रा में मीठा खाते है जो एक चिंता की बात है। ऐसे में कई शोध में यह साफ हो चुका है कि ज्यादा मीठा खाने से आप को कई बीमारियां हो सकती है और इससे आपके मेंटल हेल्थ पर भी असर पड़ता है। 

गुस्सा करना और नींद में कमी 

ऐसे में बहुत से लोग है जो बात-बात में गुस्सा करते हैं या फिर उनकी गुस्सा करने की आदत ही है, इस हालत में गुस्से के कारण आपके काम पर भी इसका असर पड़ता है और आप किसी काम को फोकस करके नहीं कर पाते है। लोगों द्वारा ज्यादा गुस्सा करने से उनके दिमाग पर भी इसका असर पड़ता है और उनका काम काफी ज्यादा हद तक प्रभावित भी होता है। 

सही से और फोकस के साथ काम करने के लिए नींद बहुत ही जरूरी होती है। ऐसे में अगर आप किसी भी कारण से नींद की कमी से जूझ रहे है तो इससे आपके दिमाग पर असर भी पड़ सकता है और आपके काम पर भी असर पड़ सकता है। 

(Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इस आलेख में बताए गए तरीकों, सुझावों और विधियों का उपयोग करने से पहले कृपया एक चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से जरूर सलाह ले लें।)

टॅग्स :Mental Healthहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब