लाइव न्यूज़ :

सर्दियों में खाया करें शहतूत का फल, रहेंगे बीमारी से महफूज-बनेगी हड्डियां मजबूत, कैंसर और डायबिटीज के मरीजों के लिए भी है फायदेमंद

By आजाद खान | Updated: January 13, 2023 15:02 IST

जानकारों की माने तो इस फल के इस्तेमाल से शरीर को कई मायनों में फायदा मिलता है। इसके सेवन से कैंसर, डायबिटीज और मोतियाबिंद से पीड़ित लोगों को भी फायदा मिलता है। ऐसे में सभी को इस फल को खाने की सलाह दी जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देसर्दियों में आप शहतूत के फल को खा सकते है। इससे आपको कई लाभ मिलेंगे और आप इससे अपने आपको फिट भी रख सकते है। यह नहीं यह फल कैंसर और डायबिटीज के मरीजों के लिए भी गुणकारी साबित होता है।

Mulberry Benefits: आम तौर पर बहुत कम लोग है जो शहतूत फल के बारे में जानते है और इसके खाते है। इस फल का स्वाद काफी अच्छा होता है और इससे शरीर को काफी फायदा भी पहुंचता है। जानकार की माने तो इस फल में अच्छी मात्रा में विटामिन पाया जाता है। यही नहीं इसका स्वाद भी काफी हद कर अंगूर के समान होता है। 

ऐसे में आइए इस शहतूत फल के बारे में जानते है और यह भी जानने की कोशिश करते है कि इस सीजन में इस फल के सेवन से हमें क्या-क्या लाभ मिल सकता है। आइए शहतूत से मिलने वाले फायदे के बारे में जानते है और इससे शरीर को कितना लाभ पहुंचेगा, यह भी जानने की कोशिश करते है। 

1. डायबिटीज

जिन लोगों को टाइप टू डायबिटीज होने की संभावना है, उन्हें शहतूत को खाना चाहिए क्योंकि इससे इसमें मौजूद प्लाजमा ग्लूकोस को बढ़ाता है जो इंसुलिन प्रतिरोधी को कम करता है। यही नहीं यह शरीर के रक्त शर्करा के स्तर भी कंट्रोल में रखता है। 

2. कैंसर में वाले मरीजों के लिए है फायदेमंद

शहतूत एक ऐसा फल है जिसमें अच्छी मात्रा में विटामिन ए और विटामिन सी के अलावा एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। ये पोषक तत्व कैंसर के मुक्त कणों से हमारी रक्षा करता है। इस बात का प्रमाण नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इनफॉर्मेशन ने भी दिया है और कहा है कि इसके सेवन से कैंसर का खतरा कम होता है। 

ऐसा इसलिए क्योंकि शहतूत में पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनॉयड जैसे प्लांट बेस्ट कंपाउड होते है जो कैंसर वाले सेल्स को कम करने में हमारी मदद करता है। 

3. आंखों के लिए भी है उपयोगी 

जिन लोगों को मोतियाबिंद जैसी बीमारी है उनके लिए यह शहतूत का फल काफी फायदेमंद होता है। यही नहीं यह फल आम लोगों के लिए भी लाभकारी होता है और इसके सेवन से आपकी आंखों की रौशनी पर भी असर पड़ता और वह अच्छा होता है। 

4. बल्ड सर्कुलेशन में लाता है सुधार

शहतूत के फल को खून साफ करने वाला फल के रूप में जाना जाता है। यही नहीं यह खून में मौजूद अशुद्धियों को दूर कर उसे साफ करने लिए भी जाना जाता है। यह फल हमारे बॉडी में रक्त संचार को भी सुधारता है। 

ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें सायनायडिंग 3 ग्लूकोसाइड नाम का फाइटोन्यूट्रिएंट पाया जाता है जो खून को साफ कर उसमें मौजूद सभी अशुद्धियों को दूर करता है। 

5. हड्डियों को बनाता है मजबूत 

आपको बता दें कि इस फल में अच्छी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जिसके सेवन से आपके शरीर की हड्डियों को मजबूती मिलती है। यह फल बोन टिशु के भी बनने के लिए मदद करता है। 

6. सर्दी-जुखाम में है फायदेमंद, बढ़ाता है इम्यूनिटी

इस फल में विटामिन सी और फ्लेवोनॉयड भी पाया जाता है जिसके सेवन से सर्दी के दिनों में भी आपको फायदा मिलता है और इससे आपका सर्दी-जुखाम भी ठीक होता है। यही नहीं यह फल आपकी इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब