लाइव न्यूज़ :

क्या आप भी नींद में बड़बड़ाते है तो जान लें इसके पीछे का कारण, समस्या से ऐसे करें खुद का बचाव

By आजाद खान | Updated: August 28, 2023 11:00 IST

जानकार डिप्रेशन और सही से नींद नहीं लेने को नींद में बोलने की समस्या का मुख्य कारण बताते है। वे लोगों को डिप्रेशन और तनाव से मुक्त रहने की सलाह देते है।

Open in App
ठळक मुद्देकई लोगों को नींद में बोलने की भी समस्या होती है। लोगों में यह समस्या कई कारणों से होता है। इस तरह की समस्या के पीछे डिप्रेशन और सही तरीके से नींद नहीं लेने के कारण होता है।

Sleep Talking: आजकल बिजी शेड्यूल के कारण लोग सही से नींद नहीं पूरा कर पा रहे है जिस कारण उन्हें तमाम तरह की नई-नई बीमारियां हो रही है। उन बीमारियों में एक और बीमारी यह भी है कि नींद में बोलने की बीमारी। आजकल यह समस्या काफी आम हो गई है और ज्यादातर लोगों में यह परेशानी देखने को मिल रही है। 

इस बीमारी से न केवल बढ़े बल्कि बुजुर्ग और बच्चे भी इससे परेशान है और वे इससे नीजात पाना चाहते है। ऐसे में आज के इस लेख में हम यही जानने की कोशिश करेंगे कि यह नींद में बोलने की समस्या है क्या और यह लोगों में क्यों होती है। यही नहीं आज के इस लेख में हम इसके बचाव को भी जानने की कोशिश करेंगे। 

नींद में बोलने की बीमारी क्या है

दरअसल, नींद में बोलने की बीमारी एक तरह का ड्रीम डिसऑर्डर है जिसे पैरासोम्निया (Parasomnia) कहा जाता है। इसमें लोग नींद में बोलने के आदी होते हैं जिसमें कुछ लोग ऐसा बोलते हैं जिसे दूसरे लोग समझ नहीं पाते है। हालांकि यह पता लगाना काफी मुश्किल होता है कि लोगों में यह समस्या क्यों है, जानकार इसके पीछे कई कारण बताते है। आइए उन में से कुछ कारणों को यहां पर हम चर्चा कर लेते है। 

नींद में बोलने के कारण

कई लोग धक जाने के कारण वो जल्दी सो जाते है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो धके होने के बावजूद भी सो नहीं पाते है और वे इससे परेशान रहते है। यह भी एक कारण है जिससे लोग नींद में भी बोलते है। नींद में बोलने का एक कारण डिप्रेशन भी हो सकता है। इससे पीड़ित लोग रात में भी सोचते रहते है जिससे वह इससे संबंधित सपना देखते रहते है। 

यही नहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो रात में पूरा नींद नहीं लेते है जिससे उन्हें कई और समस्याओं के साथ नींद में बोलने की भी परेशानी होती है। इसके अलावा कई बार ऐसा देखा गया है कि लोग तेज बुखार के कारण भी रात में बड़बड़ाते है। ऐसे में रात में नींद में बोलने की समस्या से बचने के लिए आप नीचे बताए गई उपायों को देख सकते है। 

ऐसे लोगों को भरपूर नींद लेने की कोशिश करना चाहिए।तनाव और चिंता से दूर की भी कोशिश करनी चाहिए।खुद पर डिप्रेशन को हावी होने से रोकना चाहिए। पॉजिटिव सोचें और फिट रहें। मेडिटेशन भी कर सकते है। अपनी मनपसंदीदा एक्टिविटीज़ भी आप कर सकते है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)   

टॅग्स :हेल्थ टिप्सMental Healthफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब